{"_id":"6a36dd0aa59f708221071c81","slug":"the-district-will-swelter-for-another-seven-days-the-mercury-will-touch-43-degrees-etawah-news-c-216-1-etw1002-144734-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: सात दिन और तपेगा जिला, 43 डिग्री तक पहुंचेगा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: सात दिन और तपेगा जिला, 43 डिग्री तक पहुंचेगा पारा
विज्ञापन
फोटो 24:::
अगले एक सप्ताह तक बारिश के आसार नहीं, मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान
दिन में लू जैसे हालात, अधिकतम तापमान 42 से 43 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। जिलेवासियों को अभी भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार अगले सात दिनों तक आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 42 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। ऐसे में दोपहर के समय लू जैसे हालात बने रहने की संभावना है।
शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक रहा। सुबह 8:30 बजे सापेक्षिक आर्द्रता 51 प्रतिशत दर्ज की गई, जिससे उमस का एहसास भी बना रहा।
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पांडे ने बताया कि सात दिवसीय पूर्वानुमान के मुताबिक 21 से 26 जून तक अधिकतम तापमान 42 से 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। इस दौरान आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। वहीं दूसरी ओर लगातार बढ़ती गर्मी का असर जनजीवन पर साफ दिखाई देने लगा है। दोपहर के समय बाजारों और सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम हो रही है। वहीं, ठंडे पेय पदार्थों, शिकंजी, गन्ने के रस और आइसक्रीम की दुकानों पर भीड़ बढ़ गई है।