{"_id":"0aaf86c1bcaf71e30e343d1422a6d8bc","slug":"the-district-administration-responsible-for-the-death-of-cold-shivpal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड से मौत का जिला प्रशासन जिम्मेदार -शिवपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड से मौत का जिला प्रशासन जिम्मेदार -शिवपाल
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
Updated Sun, 27 Dec 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण लोगों को आज भी रोजगार नहीं मिल पा
विज्ञापन
रहा है। इससे लोग आज भी गरीबी का जीवन जी रहे हैं। यह बातें शास्त्री
चौराहे पर कंबल वितरण के दौरान प्रदेश के पीडब्लूडी मंत्री शिवपाल सिंह
यादव ने कही। उन्होंने कहा की प्रदेश में यदि किसी भी व्यक्ति की सर्दी और
भूख से मौत होती है तो इसका जिम्मेदार जिला प्रशासन होगा।
केंद्र की नीतियों पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र की गलत नीतियों के कारण ही लोग आज परेशान हैं। आजादी से पहले हमारा देश काफी आगे था, लेकिन सोने की चिड़िया कहलाने वाला देश आज 139 देशों से पीछे है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की समाजवादी सरकार ने गरीब, मजदूर और किसानों के लिए अनेक लाभकारी योजनाएं शुरू की हैं।
दवा, पढ़ाई और सिंचाई की मुफ्त व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार ने युवाओं के लिए नौकरियों की व्यवस्था की है, लेकिन उन्हें इसके लिए टेस्ट तो पास करना ही होगा।
गरीबों का बांटे कंबल
मिरेकल टच इन्फ्राटेक प्रा. लि. (बाबा कंसट्रक्शन एंड डेवलेपर्स) के तत्वावधान रविवार को गरीब को कंबल वितरित किए गए। मुख्य अतिथि प्रदेश के पीडब्लूडी मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कार्यक्रम में छह सौ लोगों को कंबल बांटे।