{"_id":"5e00b7888ebc3e87ff46cbdc","slug":"the-development-plan-of-the-village-should-be-prepared-with-public-participation-etawha-news-knp533872827","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन सहभागिता से तैयार हो गांव के विकास की रूपरेखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन सहभागिता से तैयार हो गांव के विकास की रूपरेखा
विज्ञापन
ब्लॉक सभागार में सोमवार को प्रधानों की एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन हुआ। इसमें पंचायतराज विभाग कानपुर मंडल कार्यालय से आए प्रशिक्षक सुभाष यादव ने जन सहभागिता के साथ गांव के विकास की रूपरेखा तैयार करने को कहा।
उन्होंने प्रधानों को उनके अधिकार व कर्तव्यों की जानकारी दी। पंचायत स्तर पर अभिलेखों के सही रखरखाव पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) बनाते समय अनुसूचित जाति जनजाति, दिव्यांगजनों, बुजुर्गों, महिलाओं व बच्चों के हितों का ख्याल अवश्य करें। जन सहभागिता से ही योजना बनाएं। इससे लोगों की जरूरत के अनुसार योजनाएं बन सकें।
उन्होंने प्रधानों से कहा कि वह गिरते हुए भूगर्भ जलस्तर की रोकथाम के लिए प्रयास करें। लोगों को जागरूक करके बरसाती जल का उपयोग किया जा सकता है। प्रधानों को कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ आदि सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
प्रशिक्षण कार्यक्रम में ब्लॉक की कुल 45 ग्राम पंचायतों में से 35 पंचायतों के प्रधान शामिल हुए, लेकिन जिला पंचायत व ब्लॉक स्तरीय अधिकारी नदारद रहे। इस दौरान बीडीओ बृज मोहन अम्बेड व एडीओ पंचायत राशिद अहमद नहीं दिखे। इस संबंध में बीडीओ बृज मोहन अंबेड ने बताया कि जिला मुख्यालय पर किसान मेला का आयोजन था। इस वजह से प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो पाए।