फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The dead body of the middle-aged who took Rajinama was found hanging on the tree.

राजीनामा का लेकर गए अधेड का अधेड का शव पेड पर लटका मिला

Wed, 23 Feb 2022 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
The dead body of the middle-aged who took Rajinama was found hanging on the tree.
ग्रामीण से बात करते सीओ भरथना साधू राम - फोटो : ETAWAH
चकरनगर (इटावा)। गांव कोला में मतदान के दौरान विवाद में अनुसूचित जाति अधिनियम में दर्ज मुकदमे में राजीनामा करने निकले ग्रामीण की हत्या कर शव फंदे पर लटका दिया गया। परिजन की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के मतदान के दौरान कोला गांव में जितेंद्र सिंह परिहार भाजपा और जनमेद सिंह सपा के बूथ एजेंट बने थे। मतदान के दौरान दोनों में विवाद हो गया था। जनमेद ने सहसों थाने में मारपीट व अनुसूचित जाति उत्पीड़न एक्ट में जितेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जनमेद का आरोप है कि जितेंद्र ने रविवार शाम घर में घुसकर जाति सूचक गालियां देकर मारपीट और जान माल की धमकी दी। रिपोर्ट दर्ज होने पर जितेंद्र के पिता राम प्रताप सिंह परेशान थे। राजीनामा के लिए बुधवार सुबह वह जनमेद से मिलने के लिए घर से निकले। उनका शव पेड़ पर लटका मिला।
विज्ञापन

सूचना पर प्रभारी सीओ साधूराम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर मृतक के परिजनों से जानकारी ली। परिवार के परमाल सिंह उर्फ भूरे सिंह ने जनवेद पुत्र मनीराम दोहरे पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया। भूरे की तहरीर पर पुलिस ने जनवेद सिंह और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या और अपराध छुपाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद देर शाम शव घर पहुंचने पर कोहराम मच गया। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ सहसों तेज सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर छानबीन कर रही है।
पत्नी हुई बेहोश, भर्ती
राम प्रताप सिंह परिहार का शव लटके होने की जानकारी मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। इसी बीच उनकी पत्नी किरण देवी बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। गांव के लोग उन्हें कस्बा चकर नगर स्थित प्राइवेट अस्पताल ले गए। वहां उनका उपचार चल रहा है। घटना से परिजन बेहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed