{"_id":"fac094aad492699134a4d0de07896826","slug":"the-committees-will-form-sindhi-poets-five-members-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘सिंधी साहित्यकारों की कमेटियां बनेंगी, पांच सदस्य होंगे’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘सिंधी साहित्यकारों की कमेटियां बनेंगी, पांच सदस्य होंगे’
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Sun, 24 May 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश सिंधी अकादमी के नवनियुक्त उपाध्यक्ष अमृत राजपाल ने कहा कि सभी जिलों में सिंधी साहित्यकारों की कमेटियां गठित की जाएंगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दस वर्षों से कार्यकारिणी विहीन चल रही अकादमी का गठन कर सिंधी साहित्यकारों और लेखकों का सम्मान किया है। उन्होंने कहा कि इस काम के लिए सिंधी समाज उनका सदैव ऋणी रहेगा। वह सपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता कर रहे थे।
विज्ञापन
इस मौके पर उन्होंने कहा कि अगस्त में उत्तर प्रदेश सिंधी अकादमी आगरा में सिंधी साहित्यकारों का प्रांतीय स्तर का सम्मेलन आयोजित करेगी। इसके अलावा सभी जिलों में पांच सदस्यीय सिंधी साहित्यकारों की कमेटियां गठित करेगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्राइमरी स्तर पर कक्षा 3, 4 व 5 के सरकारी पाठ्यक्रम में भगवान झूलेलाल और जूनियर स्तर पर कक्षा 6, 7 व 8 में अमर शहीद संत कंवरराम की जीवनी को शामिल कराया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सिंधी भाषा में रुचि रखने वाले व्यक्तियों में उत्साहवर्धन व उन्हें सम्मानित करने के उद्देश्य से बाल साहित्य पुरस्कार, पत्रकारिता पुरस्कार, तकनीकी साहित्य के क्षेत्र में लाइफटाइम अजीवमेंट पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
इस मौके पर अकादमी के सदस्य ओम प्रकाश ओमी ने कहा कि सिंधी विषय से पढ़ने वाले हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के उत्तीर्ण बच्चों को नगद पुरस्कार प्रदान की जाएगी। यह राशि क्रमश: 2100 रुपये एवं 3000 रुपये होगी।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रत्येक वर्ष लेह लद्दाख में होने वाले सिंधु दर्शन की यात्रा के उपरांत 10 हजार रुपये का अनुदान देने की भी घोषणा की है। इस पर सिंधी समाज ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि अकादमी की ओर से वर्ष में एक बार साहित्य पत्रिका का प्रकाशन किया जाएगा।
26 जनवरी पर लखनऊ में सिंधी संस्कृति की झांकी भी प्रस्तुत की जाएगी। इससे पहले श्री राजपाल ने शाम को स्टेशन बजरिया स्थित झूलेलाल मंदिर में जाकर भगवान के दर्शन किए और यहां सिंधी समाज के लोगों से मुलाकात की।
इस दौरान फैजाबाद सिंधु सेवा समिति के संरक्षक सत्यप्रकाश राजपाल, अमर शहीद संत कंवरराम मिशन फैजाबाद के जिलाध्यक्ष आसुदा राम बत्रा, अकादमी के सदस्य पप्पन सिंधी, जमुनादास भरथना, गोपाल, जैमू सिंधी, लाली, गुड्डू, कालू, गोपाल, किशोर, भगवान दास, दिलीप आदि मौजूद रहे।