{"_id":"3de1c9c40a981b2d0a20c2c84ec0a9c5","slug":"the-children-were-not-burst-resolved-cutane-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों ने लिया पटाखे न छुटाने का संकल्प ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों ने लिया पटाखे न छुटाने का संकल्प
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Fri, 06 Nov 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। श्री शांतिनाथ युवा सेवा समिति ने नगर के विद्यालयों में चलाए जा रहे सर्वोदय अहिंसा अभियान को लेकर शुक्रवार को संत विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल के बच्चों को मुहिम से जोड़ा। पटाखे न चलाने एवं उनसे होने वाली बचत को गरीबों को दान करने का संकल्प बच्चों ने लिया।
विज्ञापन
कार्यक्रम का आगाज विद्यालय के डायरेक्टर डा. आनंद एवं केकेडीसी के प्रो. शैलेंद्र शर्मा ने किया। डा. आनंद ने कहा कि सर्वोदय अहिंसा अभियान से जुड़कर आप भी स्वच्छ भारत की कड़ी से सीधे जुड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि आप इस दिन दो फूल खरीदकर अपने मां-पापा या दादा-दादी को देकर उनसे आशीष प्राप्त करें जिससे उनको और आपको खुशी मिलेगी। प्रो. शैलेंद्र शर्मा ने बच्चों को पटाखे न चलाने की शपथ ग्रहण कराई। अभियान प्रमुख शुभम जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान संजय सक्सेना, नितिन जैन, सुनील जैन, शेखर जैन, पीयूष जैन, रिक्की जैन, पंकज जैन, प्रतीक जैन उपस्थित रहे।
विज्ञापन