फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The children displayed his boundless love and pay tribute to mother

बच्चों ने प्रदर्शित किया मां के प्रति असीम प्रेम और श्रद्धाभाव

Sun, 08 May 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Sun, 08 May 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
The children displayed his boundless love and pay tribute to mother
मदर्स डे की पूर्व संध्या पर मां के प्रति प्रेम प्रदर्शित करने वाली पेंटिंग के साथ नारायण कालेज के नन्हें मुन्ने- बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
नारायण कालेज आफ  साइंस एंड आर्ट्स में शनिवार को पूर्व संध्या पर मदर्स डे बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। छोटे बच्चों ने सुंदर एवं आकर्षित पेटिंंग एवं ग्रीटिंग कार्ड बनाकर उसमें अपनी मां के प्रति असीम प्रेम एवं उनके प्रति श्रद्धा भाव को प्रदर्शित किया। बच्चों ने मां को भगवान का प्रतिनिधि बताया।
विज्ञापन



इस अवसर पर कालेज के मुख्य प्रशासक इंजीनियर अंकित तिवारी ने बच्चों कोे बताया कि हम सभी इस दुनियां में आने के बाद सबसे पहले मां को ही पहचानते हैैैं। हमारे मुख से निकलने वाला सबसे पहला शब्द मां ही होता हैै। भगवान हर जगह हमारे साथ नहीं रह सकता। इसलिए उन्होंने मां के रूप में अपनी सबसे प्यारी छवि को हमारे पास भेजा है।
विज्ञापन



कालेज प्रधानाचार्य प्रेम नारायण अग्निहोत्री ने बच्चों का उत्साहबर्द्धन किया। उन्होंने बच्चों को बताया कि मां से बड़ा मार्गदर्शक कोई नहीं है। मां शक्ति का प्रतीक है। मदर्स डे पर सभी माताओं को बधाइयां व सम्मान प्रकट किया । कालेज की मुख्य सलाहकार डा. श्वेता तिवारी ने बच्चों को बताया कि मां भगवान का सबसे बड़ा वरदान है। मां ही बच्चे का सबसे बड़ा गुरू होती है। वह बच्चों के कोरे मन पर शिक्षा की पहली रेखा खींचती है। इस कार्यक्रम का आयोजन कालेज की प्राइमरी विंग की टीम ने किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन



सेविन हिल्स स्कूल में मातृ दिवस के अवसर पर शुभेंद्र जीत फाउंडेशन की ओर से चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा एक से 12 तक के छात्र- छात्राओं ने प्रतिभाग किया। शुभेंद्र जीत फाउंडेशन के अध्यक्ष  शीलेश प्रताप ने छात्र- छात्राओं के बनाए गए चित्रों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों द्वारा बनाए गए चित्र बहुत ही आकर्षक हैं।



मातृ दिवस पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि मां हमारी जन्मदाता से लेकर प्रथम शिक्षिका है। मां के बिना इस सृष्टि की कल्पना ही नहीं की जा सकती है। मां का स्थान ईश्वर से भी बढ़कर है। माता- पिता का हमें पूर्ण सम्मान करना चाहिए, हमें उन्हें किसी प्रकार का दु:ख नहीं देना चाहिए। प्रधानाचार्य कैलाश चंद्र यादव ने कहा कि हमारी संस्कृति मातृ देवो भव: की भावना से परिपूर्ण है। मां के बारे में व्याख्यान करने में शब्दों की कमी पड़ जाएगी। मां से बढ़कर दुनियां में कोई भी व्यक्ति या वस्तु नहीं है। मां अतुलनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed