{"_id":"60a00f448ebc3edaa553ae46","slug":"the-bullies-beat-the-couple-with-sticks-in-the-electoral-rivalry-etawha-news-knp6286185123","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रंजिश में दबंगों ने दंपति को लाठी डंडों से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी रंजिश में दबंगों ने दंपति को लाठी डंडों से पीटा
विज्ञापन
इटावा। जसवंत नगर क्षेत्र के संगावली गांव में दबंगों ने चुनावी रंजिश को लेकर दंपति के घर में घुसकर मारपीट की। दो दिन पहले हुई इस घटना पर थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित ने शनिवार को एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार की है।
ग्राम निवासी प्रमोद कुमार जाटव ने बताया कि 13 मई को गांव के दबंग लाठी-डंडा लेकर उसके घर पर आ धमके। पंचायत चुनाव में अपने पक्ष के प्रत्याशी को वोट नहीं देने को लेकर उसके साथ गाली गलौज की। विरोध करने पर उसे और पत्नी गुड्डी को लाठी-डंडों से पीटा। पत्नी के कानों से सोने के कुंडल भी उतरवा लिए। धमकी दी कि यदि शिकायत की तो जान से मार देंगे। मैंने इसकी सूचना जसवंतनगर पुलिस को सूचना दी। हल्का इंचार्ज मौके पर आए।
जानकारी करके चले गए। दो दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे उसके परिवार की जानमाल को खतरा है। एसएसपी से एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। संवाद