फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The bride refused to marry before the garland ceremony.

Etawah News: दुल्हन ने जयमाला से पहले शादी से किया इन्कार

Fri, 24 Apr 2026 12:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
The bride refused to marry before the garland ceremony.
भरथना। शादी में जयमाला की रस्म से ठीक पहले दुल्हन की सहेली ने उसके कान में कुछ कहा इसके बाद दुल्हन ने शादी से इन्कार कर दिया। इस दौरान परिजनों ने दुल्हन को शादी के लिए मनाने की काफी कोशिश की लेकिन वह राजी नहीं हुई। बाद में सहेली के साथ नोएडा चली गई। बाद में दूल्हे को बिना दुल्हन के घर लौटना पड़ा। क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन




औरैया क्षेत्र अंतर्गत वैवाह गांव के पास स्थित एक गेस्ट हाउस में मंगलवार रात को विवाह समारोह चल रहा था। नगला तालपार (ककराई) निवासी की बेटी की शादी नगला कोरी निवासी युवक के साथ तय हुई थी। परिवार वर्तमान में नोएडा में रहकर काम करता है और तय कार्यक्रम के तहत 20 अप्रैल को बारात गेस्ट हाउस पहुंची थी।
विज्ञापन




शुरुआती सभी रस्में सामान्य रूप से संपन्न हुई। बाद में जयमाला की तैयारी शुरू हुई। इसी बीच नोएडा से आई दुल्हन की एक सहेली ने उसके कान में कुछ कहा। इसके तुरंत बाद दुल्हन ने शादी करने से साफ इन्कार कर दिया। इस अप्रत्याशित फैसले से दोनों पक्षों के लोग स्तब्ध रह गए। परिजनों और रिश्तेदारों ने काफी देर तक उसे मनाने की कोशिश की लेकिन दुल्हन अपने निर्णय पर अडिग रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुल्हन के पिता का आरोप है कि उनकी बेटी ने सहेली के बहकावे में आकर यह कदम उठाया है। वहीं, घटना के बाद शादी की तैयारियां अधूरी रह गईं और माहौल तनावपूर्ण हो गया। दूल्हे को बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा। थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि यह मामला भरथना थाना क्षेत्र का नहीं बल्कि पड़ोसी जिले औरैया से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed