फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The bond is a bond of love ...

ये बंधन तो प्यार का बंधन है...

Thu, 18 Aug 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला इटावा
अमर उजाला इटावा Updated Thu, 18 Aug 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
The bond is a bond of love ...
भाई को राखी बांधती बहन - फोटो : अमर उजाला
रक्षाबंधन का पर्व शहर में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाई के माथे पर रोली, चावल से तिलक लगाकर राखी बांधी और जीवन भर बहन की रक्षा करने का वचन लिया। इसके साथ ही भाई का मुंह मीठा कराकर बहनों ने भाई क ी लंबी उम्र की कामना की।
विज्ञापन


रक्षाबंधन के पावन पर्व पर गुरुवार को सुबह से ही घर-घर में तैयारियां शुरू हो गईं। घर में राखी के त्यौहार के  दिन बनने वाले पकवानों को सुबह से ही बनाया जाने लगा। खीर, पूड़ी, सब्जी, सिवईं, फैनी आदि पकवान तैयार कर सबसे पहले घर के मंदिर में देवी देवताओं का भोग लगाया गया और राखी की पूजा की।
विज्ञापन


इसके बाद बहनों ने अपने भाईयों की कलाई पर राखी बांधी। उन्हें मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। भाई ने बदले में बहन को उम्र भर रक्षा का वचन देते हुए उपहार दिया। बहनों का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। दिन भर घर में रहकर परिवार के साथ पकवानों का स्वाद लेने के बाद लोग शाम घरों से भुजरियों के मेले में शामिल होने के लिए निकले। मेले में पहुंचकर सबसे पहले तालाब में भुजरियों का विसर्जन किया और इसके बाद एक दूसरे को भुजरिया भेंट कर शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के प्राचीन पक्का तालाब पर गुरुवार शाम को भव्य मेला लगा। मेले में शहर भर से लोग घर में रोपी गई भुजरिया को विसर्जित करने के लिए पहुंचे। लोगों ने तालाब किनारे पहले भुजरिया का पूजन किया और इसके बाद तालाब में भुजरिया विसर्जन किया। इसके बाद साथ लाई गई भुजरियों को लोगों ने परिजनों और पड़ोसियों को देकर उन्हें गले लगाया। मेले में पहुंचकर बच्चों ने झूला झूलकर खूब मस्ती की। वहीं महिलाओं और परिजनों ने मेले में तरह-तरह की चीजों का स्वाद लिया।

घर वापसी के समय लोगों ने मेले में खरीददारी भी की। बच्चों ने खिलौने आदि खरीदे तो महिलाओं ने घर गृहस्थी का सामान। इसी प्रकार से शहर के महेरा मंदिर में भी भुजरियों का मेला लगा।
पौधों पर बांधी राखी

समाज उत्थान समिति ने पर्यावरण जागरूकता महाअभियान रेडटेप मूवमेंट के तहत सांई मंदिर पक्का तालाब इटावा के पास पीपल के पेड़ पर राखी बांधी। समाज उत्थान समिति के अध्यक्ष हरी शंकर पटेल ने वृक्षों की सेवा एवं सुरक्षा के लिए शपथ दिलाई। प्रबंधक सांई धाम संतोष पटेल ने पर्यावरण पर प्रकाश डालते हुए कहा वृक्षों का सर्वाधिक महत्व है। हरीशंकर पटेल ने वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा रेडटेप मूवमेंट के जनक सहायक निदेशक बचत प्रभात मिश्रा ने वृक्षों को बचाने का रेडटेप मूवमेंट अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चलाया जा रहा है। श्रद्धा पटेल व कृष्णा राजपूत ने संयुक्त  रूप से वृक्षों के लाभ के बारे में बताया।

भाई बहन के रिश्तों को प्रगाढ़ता प्रदान करने वाले रक्षा बंधन पर्व पर सेविन हिल्स विद्यालय में राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें मल्लिका, आशुतोष ,उमा अव्वल रहे।  प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार  मल्लिका, आशुतोष गुप्ता व उमा तोमर को मिला। हर्ष तिवारी, आयुष चौधरी, महक ने द्वितीय , नकुल दुबे, खुशी, वंश, दिव्या चौहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य कैलाश चंद्र यादव ने रक्षा बंधन पर्व पर वृहद रूप से प्रकाश डाला। उन्होंने  कहा कि यह पर्व भाई-बहन के पवित्र रिश्तों में प्रगाढ़ता प्रदर्शित करता है।

रक्षा बंधन पर जेल में बंद भाई को राखी बांधने के लिए भारी संख्या में बहनें जेल पहुंचीं। इन्होंने भाई की कलाई पर राखी बांधी। आठ शिफ्टों में भाइयों की बहनों से मुलाकात कराई गई।  जेल में बहनों ने भाई को राखी बांधकर  मिठाई खिलाई।
रक्षा बंधन के अवसर पर गुरुवार की सुबह से जेल के बाहर बहनों की भीड़ जुटने लगी। जेल अधीक्षक उमेश सिंह ने त्योहार को देखते हुए सुबह आठ बजे से ही मुलाकात की व्यवस्था शुरू करा दी थी।  बहनों ने पहले  पर्ची कटाई। सुबह11 बजे अचानक नेट बंद हो जाने से पर्ची कटनी बंद हो गई । इसकी जानकारी मिलने  पर जेल अधीक्षक उमेश सिंह व  जेलर मुकेश कटियार पर्ची काउंटर पर पहुंचे।


इन्होंने  व्यवस्थाओं का जायजा लिया।  इसके बाद इन्होंने हाथ से पर्ची बनाने के निर्देश दिए। बाद में मुलाकातियों की हाथ से पर्ची बनाई गई। जेलर ने कहा कि सभी की उनके भाइयों से मुलाकात कराई जाएगी। किसी को भी बैरंग नहीं लौटने दिया जाएगा। जेल में दोपहर बाद तक भाइयों से मुलाकात कर राखी बांधने का सिलसिला जारी रहा। जेल अधीक्षक उमेश सिंह ने बताया कि रक्षा बंधन को देखते हुए सभी बहनों की भाइयों से मुलाकात कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed