{"_id":"61e3109dcef7013a635f8c6c","slug":"the-body-of-the-teenager-was-not-found-even-on-the-second-day-etawah-news-knp675536713","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी का दूसरे दिन भी नहीं मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी का दूसरे दिन भी नहीं मिला शव
विज्ञापन
जसवन्त नगर। बलरई थाना क्षेत्र के नगला खंदिया में यमुना नदी में किशोरी का शव खोजने के लिए दूसरे दिन गोताखोर प्रयास करते रहे, लेकिन शव नहीं मिला और न ही किसी ने इस बाबत कोई तहरीर थाने में दी है।
पुलिस सिर्फ सूचना के आधार पर यमुना नदी में किशोरी के शव को तलाशने के लिए हाथ पैर मार रही है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं कि किशोरी ने आत्महत्या की भी है या नहीं, उसका शव यमुना में बहाया गया है या नहीं।
नदी में उसका शव किसने डाला है, अभी तक इसका कोई प्रत्यक्षदर्शी पुलिस के सामने नहीं आया है। बलरई थानाध्यक्ष विवेक कुमार सिंह ने बताया कि दूसरे दिन भी इस मामले में किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
इससे पुलिस के सामने बड़ी उलझन यह है कि कब तक बिना किसी शिकायत के किशोरी के शव को खोजती रहेगी। फिलहाल यमुना में गोताखोर शव की तलाश कर रहे हैं। इसके अलावा नाव भी चल रही है।
पुलिस की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे, लेकिन सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि अभी तक किसी प्रकार का सुराग नहीं मिला है कि किशोरी के शव को नदी में कैसे फेंका गया है।