{"_id":"0243c9f1f6da28d094b1f39a7c8abc26","slug":"the-bloody-conflict-in-electoral-rivalry-five-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रंजिश में खूनी संघर्ष, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी रंजिश में खूनी संघर्ष, पांच घायल
ब्यूरो अमर उजाला, इटावा
Updated Sun, 20 Dec 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनमाफिक प्रत्याशी को वोट न देने के विवाद में नगला मिलक में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडे, पत्थर और धारदार हथियार से हमला बोला। जिसमें एक महिला समेत कुल पांच लोग घायल हुए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुनैठा के मजरा नगला मिलक में विनोद पुत्र फूल सिंह व महेंद्र उर्फ पप्पू पुत्र दलेल सिंह के बीच प्रधानी चुनावी की रंजिश चल रही है। शनिवार को खेत से अरहर व सरसों की फसल काटने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। देखते ही देखते दोनों पक्षों से लोग जमा हो गए।
विज्ञापन
उसके बाद जमकर लाठी डंडे, पत्थर और धारदार हथियार चले। जिसमें विनोद के पक्ष से मनोज, विश्राम सिंह, अशोक और महेंद्र की तरफ से उनकी पत्नी मीरा देवी व पिता दलेल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। झगडे़ की सूचना पर थानाध्यक्ष बकेवर बृजेंद्र सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को महेवा सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन
विनोद ने गांव के ही महेंद्र पुत्र दलेल सिंह, धीरज उर्फ कल्लू पुत्र राजेंद्र सिंह, संजीव पुत्र गजराज, अतुल उर्फ बीलू पुत्र सुनील के खिलाफ लाठी डंडों व धारदार हथियार से मारपीट करने एवं जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कराया है। वहीं महेंद्र पुत्र दलेल सिंह ने विश्राम सिंह पुत्र हुब्बलाल, शैलेंद्र पुत्र श्याम औतार, विनोद व अशोक पुत्रगण फूल सिंह के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कराया है।
थानाध्यक्ष बृजेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के लोगों ने प्रधानी चुनाव में अलग-अलग प्रत्याशियों का समर्थन किया था। इसी बात को लेकर फसल काटने की आड़ में झगड़ा हुआ है। दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घायलों का उपचार कराया गया है। पुलिस पूरे मामले पर नजर रखे हुए है।