फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The bike rider commission 9 million looted by robbers

आढ़ती से बाइक सवार लुटेरों ने 9 लाख लूटे

Sun, 11 Dec 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Sun, 11 Dec 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
The bike rider commission 9 million looted by robbers
बाइक लूट - फोटो : बाइक लूट

विज्ञापन
धान का नौ लाख रुपया बकाया लेकर हरियाणा से लौट रहे एक आढ़ती को दो बाइक सवार लुटेरों ने लूट लिया। इस मामले में आढ़ती के कुछ दोस्तों की हरकत संदिग्ध मानी जा रही है। लुटेरों में से एक को आढ़ती ने पहचान लिया है। सूचना मिलने पर एएसपी राम किशन यादव और क्राइम ब्रांच की टीम ने मौके पर पहुंची। सीओ ने कहा कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

ब्रजराज नगर निवासी गल्ला व्यापारी विपिन यादव पुत्र रवींद्र कुमार यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि भरथना मंडी समिति में उनकी आढ़त है। वह ऊसराहार थाना क्षेत्र के सुतियानी गांव निवासी अपने ताऊ के लड़के रिंकू यादव पुत्र जगदीश चंद्र के साथ हरियाणा की चीका मंडी से धान का बकाया नौ लाख रुपया लेने गए थे। शनिवार रात लौटते समय जब वह दोनों आगरा पहुंचे तो उसके दोस्त सोनू का फोन आया। उसने उससे कहा कि वह भी आगरा से भरथना उसके साथ चलेगा। जिसके बाद तीनों लोग बस में सवार हुए और आगरा से चलकर रात करीब 1:20 बजे इटावा पहुंचे। इटावा आने के बाद सोनू ने कार मंगाई। कार को पेट्रोल पंप के पीछे पुराना भरथना मेें रहने वाला कुलवीर चला रहा था।
विज्ञापन


रात करीब 1.50 बजे वह भरथना पहुंचे। इसी बीच भरथना-इटावा बंबा पर कुलवीर ने कहा उसके पापा इटावा स्टेशन पर ट्रेन से आ रहे हैं। उनको लेने जाना है। यह कहकर उसने कार से उतरने को कहा। जब उसने कुलवीर से ब्रजराजनगर तक छोड़ने को कहा तब भी उसने बात नहीं मानी और जबरिया कार में से उतार कर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



उसके बाद वह व उसके ताऊ का लड़का व दोस्त सोनू के साथ पैदल चल दिए। रास्ते में सोनू ने कई बार मोबाइल के जरिये किसी से बात की। इसी बीच सोनू को अचानक प्यास लगी। जिस पर वह एसएवी इंटर कालेज वाली गली में लगे एक हैंडपंप से पानी पीने लगा। ताऊ का लड़का हैंडपंप चलाने लगा। अचानक बाइक से दो लड़के आ धमके। जिसमें एक छोटे कद का था। उसने हाथ में डंडा पकड़ा था। जबकि दूसरा पुराना भरथना निवासी गौरव यादव था।


इन लोगों ने दोनों की आंखों में मिर्ची का पाउडर डाल दिया और पिस्टल लगाकर 9 लाख रुपये लूट ले गए। 500 के पुराने नोटों के रूप में यह रकम बैग में थी। घटना की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक रामकिशन यादव, क्षेत्राधिकारी शिवराज सिंह, थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह, कस्बा चौकी प्रभारी राजपाल सिंह यादव व क्राइम ब्रांच टीम ने मौका मुआयना किया। सीओ शिवराज सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर नामजदों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है। मामले का शीघ्र खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed