फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The allegation of snatching jewellery turned out to be false, the complainant was arrested.

Etawah News: जेवर हड़पने का आरोप झूठा निकला, शिकायतकर्ता गिरफ्तार

Tue, 02 Jun 2026 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
The allegation of snatching jewellery turned out to be false, the complainant was arrested.
इटावा। बढ़पुरा थाना क्षेत्र में बेटी के जेवर हड़पने का आरोप लगाकर दामाद और उसके चाचा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने वाला व्यक्ति ही पुलिस जांच में आरोपी निकला। पुलिस ने झूठी सूचना देकर निर्दोष लोगों को फंसाने की साजिश रचने के आरोप में उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन




ग्राम गाती निवासी रामपाल ने एक जून को बढ़पुरा थाने में तहरीर दी थी। इसमें आरोप लगाया था कि उसकी बेटी की शादी में चढ़ाए गए जेवर उसके दामाद अभिषेक और अभिषेक के चाचा विजय ने हड़प लिए हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच की।
विज्ञापन

विवेचना में वादी ने बताए गए घटनाक्रम की पुष्टि नहीं हुई। जांच में सामने आया कि रामपाल ने आपसी विवाद के चलते अभिषेक और विजय को झूठी प्राथमिकी दर्ज में फंसाने के उद्देश्य से झूठी सूचना दी थी। पुलिस पूछताछ में यह भी स्पष्ट हुआ कि नामजद व्यक्तियों को कानूनी परेशानी में डालने के लिए योजनाबद्ध तरीके से मिथ्या साक्ष्य गढ़े गए थे। इसके बाद पुलिस ने रामपाल को गिरफ्तार कर लिया। थाना बढ़पुरा पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज में पूर्व धाराओं को हटाकर भारतीय न्याय संहिता की धारा 217 और 248 की बढ़ोतरी कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed