फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The accident occurred when the bike entered from behind while backing the trolley.

Etawah News: ट्राॅला बैक करते समय बाइक पीछे से घुसने से हुआ था हादसा

Mon, 05 Jan 2026 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
The accident occurred when the bike entered from behind while backing the trolley.
जसवंतनगर। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर रविवार शाम सात बजे जमुनाबाग के पास हुए सड़क हादसे में बाइक सवार पिता व दो पुत्रों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा हाईवे किनारे ट्राॅला बैक करते समय हुआ था, जब बाइक सवार पिता-पुत्र उधर से निकल रहे थे। हादसे के बाद ट्राॅला चालक गाड़ी को एक होटल पर खड़ा कर भाग गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से ट्राॅला को कब्जे में ले लिया है। वहीं, मृतक की पत्नी की तहरीर पर ट्राॅला चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

परिजन के अनुसार, विनीत कुमार (40) पुत्र शैतान सिंह अपने दोनों बेटों मोहित (12) और निशात (8) निवासी कोरारी खेड़ा, थाना सिरसागंज, फिरोजाबाद से ससुराल भिड़रुआ सैफई जा रहे थे। शाम सात बजे जब वह जमुनाबाग के समीप स्थित एक होटल के सामने पहुंचे थे। इस दौरान होटल पर खड़ा एक ट्राॅला चालक गाड़ी को पीछे मोड़ रहा था। इस दौरान गाड़ी का कुछ हिस्सा हाईवे पर आ गया। इस दौरान बाइक से आ रहे विनीत ट्राॅला में पीछे से घुस गया। बाइक ट्रक के नीचे से निकलती हुई बाहर आ गई। इसमें बाइक सवार तीनों के सिर में गंभीर चोटें आईं, और अलग अलग जा गिरे। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

परिवार का पालन पोषण उसका पिता विनीत ही करता था। मृतक की पत्नी शिल्पी के सामने परिवार चलाने की बड़ी जिम्मेदारी आ गई है। इस हादसे के बाद उसका रो-रो कर बुरा हाल है। थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ट्राॅला की पहचान कर उसको हाईवे पर खड़ा करवा लिया गया है। साथ ही ट्राॅला चालक को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे है। जल्द ही उसे पकड़कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed