फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   TET will be conducted under strict monitoring

टीईटी कड़ी निगरानी में कराई जाएगी

Sat, 27 Nov 2021 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
TET will be conducted under strict monitoring
इटावा। टीईटी कड़ी सुरक्षा के बीच कराई जाएगी। परीक्षा में नकल नहीं होने दी जाएगी और जो अभ्यर्थी मास्क लगाकर आएंगे, उनका मास्क डस्टबिन में डालकर दूसरा मास्क दिया जाएगा, ताकि नकल या डिवाइस छुपाने की कोई संभावना न रहे।
विज्ञापन

विकास भवन में आयोजित बैठक में तैयारियों की समीक्षा करते हुए डीएम श्रुति सिंह ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों से कहा कि परीक्षा को नकलविहीन कराना केंद्र व्यवस्थापकों की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

परीक्षार्थी को प्रवेश पत्र, काले पेन के अलावा मोबाइल व अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं होगी। बताया कि परीक्षा केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक, पर्यवेक्षक एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं कक्ष निरीक्षक को भी कैमरायुक्त मोबाइल फोन, स्मार्ट फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरी परीक्षा की निगरानी के लिए सीसी टीवी कैमरे लगाए जाएंगे। स्टेट स्तर पर कंट्रोल रूम बनाया गया है, वहां से भी परीक्षा केंद्रों की निगरानी की जाएगी।
डीएम ने कहा कि परीक्षा केंद्र का मुख्य द्वार परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पूर्व खोला जाए, ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। परीक्षा शुरू होने के निर्धारित समय पर केंद्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा।
इसके बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक राजू राणा ने बताया कि शिक्षक पात्रता परीक्षा 29 केंद्रों पर 28 नवंबर को दो पालियों में संपन्न होंगी।

जिसमें प्राथमिक स्तर, उच्च प्राथमिक स्तर के छात्र शामिल होंगे। परीक्षा प्रथम पाली में प्रात: 10 बजे से 12.30 बजे तक तथा द्वितीय पाली में दोपहर 2.30 बजे से 5.00 बजे तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed