फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   tent house worker died due to current

टेंट हाउस कर्मी की करंट से मौत

Tue, 16 May 2017 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Tue, 16 May 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
tent house worker died due to current
रोते बिखलते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

कठौतिया गांव में टेंट हाउस कर्मी की करंट लगने से मौत हो गई। शादी के लिए टेंट लगाने के दौरान पाइप हाई टेंशन लाइन से छूने से ये हादसा हुआ।  

विज्ञापन

ऊसराहार थाना क्षेत्र के कठौतिया गांव निवासी विमलेश दिवाकर (35) पुत्र बाबूराम दिवाकर शादी समारोह में  टेंट लगाता था। मंगलवार को वह थाना क्षेत्र के नगला चिंता में लक्ष्मी नारायण यादव की पुत्री की शादी के लिए पंडाल लगाने के लिए पाइप तान रहा था। उसी समय पाइप का एक हिस्सा ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन से छू गया। जिससे पाइप में करंट दौड़ गया। करंट लगने से विमलेश गंभीर रूप से झुलस गया। घटना की सूचना पर परिजन उसे सरसईनावर सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विमलेश की मौत से उसकी पत्नी सोनम का रो-रोकर बुरा हाल है। मृत विमलेश के चार पुत्री और तीन पुत्र हैं। उसके परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।  ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मृतक के परिवार को आर्थिक मदद दिलाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed