{"_id":"5787d5874f1c1b217913d9d4","slug":"ten-people-were-injured-in-road-accidents","type":"story","status":"publish","title_hn":" सड़क हादसों में दस लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में दस लोग घायल
अमर उजाला ब्यूरो /इटावा
Updated Thu, 14 Jul 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। जिले के अलग- अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में 10 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अलग अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पहली घटना इकदिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत भरथना रोड पर चितभवन नहर पुल के पास हुई।
जहां बस की चपेट में आने से बाइक सवार विकास पुत्र महेश निवासी नई बस्ती विधूना व कुलदीप कुमार पुत्र अर्जुन सिंह निवासी सुखचैनपुर थाना बिधूना घायल हो गए।
विज्ञापन
दूसरी घटना जवंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्ग्त होइवे पर मलाजनी के पासहुई जहां बाइकव साइकिल की भिडंत में अमन पुत्र राजू सिंह चौहान रोहित पुत्र विनोद कुमार निवासी मलाजनी व बाइक सवार अवनीश पुत्र मानसिंह निवासी नगला भिखन घायल हो गए।
विज्ञापन
तीसरी घटना कचौरा के पास हुई जहां टैम्पो पलट जाने से उसमें सवार विमला पत्नी सुभाष चंद्र निवासी बाउथ थाना बलरई घायल हो गई। इसके अलावा हाइवे पर ग्राम नगला कंहई के पास सडक के किनारे खडी संगीता देवी पत्नी अवधेश कुमार निवासी नगला रऊ को कार ने टक्कर मार कर घायल करदिया। सभी घायलों को इजाज के लिए जिला असपताल में भर्ती कराया गया ।
बसरेहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत फर्रूखाबादरोड पर गांव बरालोकपुर के पास हुई जहां तेजी से आरहे डंफर ने कार में टककर मार दी। जिससे कार में सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए पीजीआई भेजा गया है।
भिंड जिले के फूप थाना क्षेत्र के गांव रानी पुरा निवासी दीपेश पुत्र सुखवीर , सुधीर पुत्र सुरेश कुमार व कुलदीप पुत्र महावीर निवासी गुरघाटा ओरछा एक कार में सवार होकर बारात में शामिल होने के लिए चौबिया क्षेत्र के गांव गोपालपुरा जा रहे थे।
जैसे ही कार बरालोकपुर के पास पहुंची तभी सामने से आ रहे एक डंफर ने कार में टक्कर मार दी जिससे उसमें सवार तीनों लोग घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को कार से निकाल कर मिनी पीजीआई भिजवाया। पुलिस ने डंफर को अपने कब्जे में ले लिया।