{"_id":"64c41981a2749f4d1d0a8294","slug":"teenager-drowned-in-canal-due-to-foot-slipping-etawha-news-c-216-1-etw1001-1117-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: पैर फिसलने से नहर में डूबा किशोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: पैर फिसलने से नहर में डूबा किशोर
Sat, 29 Jul 2023 01:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sat, 29 Jul 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
भरथना। नहाने के दौरान पैर फिसलने से किशोर निचली गंग नहर के पानी में डूब गया। पुलिस व गोताखोरों की टीम खोजबीन में जुटी हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही किशोर के परिजन बदहवास हो गए।
क्षेत्र के ऊमरसेंडा व तुरैया नहर पुल के बीच स्थित रपटपुरा गांव के सामने निचली गंग नहर में शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे मंगूपुर गांव निवासी बृजेश (15) पुत्र जगदीश डूब गया। बताया जा रहा है कि ब्रजेश नहर किनारे नहा रहा था। उसी दौरान पैर फिसलने से पानी में डूबा। नहर में डूबे ब्रजेश की खोजबीन को आसपास के कुछ लोगों ने पानी मे घुसकर खोजबीन का प्रयास किया मगर देर तक सफलता नहीं मिल सकी।
नहर में बृजेश के डूबने की सूचना पर परिवारीजनों के अलावा सीओ विवेक जावला, प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह राठी आदि मौके पर पहुंच गए और विरौंधी आदि गांव से गोताखोर बुलाए गए। फिलहाल खोजबीन की जा रही है। ऊमरसेंडा, बाहरपुर नहर पुल से जाल लगाने का भी प्रबंध किया जा रहा है।
विज्ञापन
पिता जगदीश ने बताया कि बृजेश छोटा पुत्र है वह नगला भोज गांव में मजदूरी पर धान रोपाई करने आए बड़े पुत्र राजेश के साथ गया था। प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह राठी ने बताया कि नहर में डूबे किशोर की खोजबीन के लिए गोताखोर की टीम लगी हुई है, एसडीआरएफ की टीम को सूचना दे दी गई है।