{"_id":"623623695cb7dd7c6607f2be","slug":"teenager-dies-in-road-accident-four-injured-etawah-news-knp6863930173","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में किशोरी की मौत, चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में किशोरी की मौत, चार लोग घायल
विज्ञापन
थाना इकदिल पर खड़े क्षतिग्रस्त ऑटो व कार
- फोटो : ETAWAH
भरथना। सड़क हादसे में किशोरी की मौत हो गई, जबकि ऑटो चालक सहित चार लोग घायल हो गए।
भरथना कस्बे के मोहल्ला अनवरगंज निवासी हामिद अली (रिटायर्ड प्रधानाध्यापक) की पुत्रवधू अफसाना (35) पत्नी जावेद अली शुक्रवार की शाम बसरेहर स्थित मायके में आयोजित जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने पुत्री गोशिया (16) और पुत्र कल्लू (11) वर्ष को साथ लेकर ऑटो से जा रहीं थीं।
भरथना-इटावा मार्ग पर शाम करीब सात बजे थाना इकदिल क्षेत्र के महानेपुर गांव के पास सामने से आ रही कार से ऑटो की जोरदार भिडंत हो गई। इस हादसे में अफसाना, बेटा-बेटी सहित बसरेहर के तार की सरैया गांव निवासी ऑटो चालक नाजिम घायल हो गए।
घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। गंभीर रूप से घायल गोशिया और ऑटो चालक को पीजीआई भेजा गया। वहां से आगरा रैफर की गई गोशिया की रास्ते में मौत हो गई। ऑटो चालक को लखनऊ पीजीआई रेफर किया गया है। घायल अफ़साना व कल्लू को जिला अस्पताल में उपचार के बाद घर भेज दिया गया। गोशिया की मौत से परिजन बेहाल हैं।

ृतक गौशिया की फाइल फोटो- फोटो : ETAWAH
विज्ञापन