{"_id":"6a57c3fe29a7acfa110787ed","slug":"teenager-dies-after-coming-under-the-wheels-while-boarding-a-container-etawah-news-c-216-1-etw1015-146050-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: कंटेनर में सवार होते समय पहिये के नीचे आया किशोर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: कंटेनर में सवार होते समय पहिये के नीचे आया किशोर, मौत
विज्ञापन
इकदिल। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर विरारी आश्रम के पास बुधवार सुबह पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने खड़े कंटेनर में टक्कर मार दी। उसी दौरान ट्रक में चढ़ रहा किशोर असंतुलित होकर नीचे गिर पड़ा और कंटेनर का पहिया उसके दोनों पैरों पर चढ़ गया। आगरा ले जाते समय रास्ते में किशोर ने दम तोड़ दिया।
विरारी गांव निवासी प्रेमचंद का पुत्र जयंत (12) बुधवार सुबह मां गीता देवी के साथ विरारी आश्रम के पास गुरुग्राम जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान एक कंटेनर रुकने पर मां-बेटा उसमें सवार होने लगे। उसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आए ट्रक ने खड़े कंटेनर में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कंटेनर पर चढ़ रहा जयंत संतुलन खोकर नीचे गिर गया और कंटेनर का पहिया उसके दोनों पैरों पर चढ़ गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल किशोर को जिला अस्पताल भिजवाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन बेहतर इलाज के लिए उसे आगरा ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहनों को सड़क किनारे हटवाकर हाईवे पर यातायात बहाल कराया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लिया है। परिजन ने बताया कि जयंत करीब डेढ़ साल पहले सेप्टिक बीमारी से पीड़ित हो गया था और उसका इलाज चल रहा था। बुधवार को मां उसे बेहतर इलाज के लिए गुरुग्राम ले जा रही थीं, लेकिन घर से निकलते ही हुए इस हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं। पिता प्रेमचंद गुरुग्राम में मजदूरी करते हैं।