फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Teenage girl hangs herself after a dispute with her brother while eating golgappas.

Etawah News: गोलगप्पे खाते समय भाई से विवाद के बाद किशोरी ने फंदा लगाकर दी जान

Tue, 07 Jul 2026 10:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Teenage girl hangs herself after a dispute with her brother while eating golgappas.
इटावा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रूरा गांव में गोलगप्पे खाते समय छोटे भाई से हुई कहासुनी के बाद नाराज किशोरी ने देर रात घर के बरामदे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। छोटे भाई ने उसे फंदे पर लटका देखा तो घर में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

रूरा गांव निवासी किशोर सिंह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनकी पुत्री दीपा (16) सोमवार शाम अपने छोटे भाई अर्जुन के साथ घर में गोलगप्पे खा रही थी। इसी दौरान अर्जुन का एक गोलगप्पा गलती से पैर के नीचे आकर कुचल गया। इस बात पर अर्जुन नाराज हो गया और दोनों भाई-बहन के बीच कहासुनी हो गई। पिता ने बताया मामूली विवाद के बाद दीपा इस बात से काफी आहत थी। रात में परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद सो गए। देर रात किसी समय दीपा घर के बरामदे में पहुंची और फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रात में जब छोटा भाई रितिक पानी पीने के लिए उठा तो उसने बरामदे में बहन को फंदे से लटका देखा। शोर सुनकर परिवार के लोग भी जाग गए और दौड़कर मौके पर पहुंचे। परिजनों ने आनन फानन दीपा को फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों से पूछताछ कर मामले की जानकारी जुटाई। प्रभारी निरीक्षक केके मिश्रा ने बताया कि परिजन ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed