{"_id":"5ee79e978ebc3e4324626d5d","slug":"teen-s-body-found-hanging-from-tree-under-suspicious-circumstances-etawha-news-knp565701625","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग का शव संदिग्ध स्थित में गाँव से बाहर पेड़ से लटका मिला, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग का शव संदिग्ध स्थित में गाँव से बाहर पेड़ से लटका मिला, हत्या की आशंका
विज्ञापन
भीमनगर में संदिग्ध हालात में किशोर का शव पेड़ से लटका मिला। हत्या की आशंका जताई जा रही है। फोरेंसिक टीम ने मौके से नमूने इकट्ठे किए।
बकेवर थाना इलाके की लखना पुलिस चौकी के भीमनगर गांव में अवनीश कुमार पुत्र हरेंद्र( 17) का शव गांव के बाहर शहतूत के पेड़ से रस्सी से लटका मिला। सुबह करीब पांच बजे ग्रामीणों ने शव को लटका देख किशोर के परिजनों और लखना चौकी में सूचना दी।
चौकी इंचार्ज प्रशांत दुबे, थाना प्रभारी बकेवर इंस्पेक्टर रमेश सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। कपड़े की बनी रस्सी खासी लंबी थी। यह शव के पैरों से काफी नीचे तक थी। पैर जमीन पर थे।
इससे आत्महत्या का संदेह जताया गया। थाना प्रभारी ने फोरेंसिक टीम को बुला लिया। फोरेंसिक टीम ने नमूने लिए। चौकी इंचार्ज लखना प्रशांत दुबे ने बताया कि मृतक के परिजनों के अनुसार किशोर रात करीब 9 बजे तक घर पर था।
विज्ञापन
इसके बाद बाहर चला गया। परिजनों को लगा कि वह घर के बाहर घूमने गया होगा। या कहीं सो गया होगा। वह अक्सर ऐसा करता था।
थाना प्रभारी बकेवर इंस्पेक्टर रमेश सिंह ने बताया कि मामला आत्महत्या का लग रहा है। मृतक के पिता के प्रार्थना पत्र पर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।