{"_id":"643d960cb5bb6d63270d8106","slug":"teen-ager-girl-died-in-mysterious-condtion-etawha-news-c-12-1-185820-2023-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: संदिग्ध हालात में किशोरी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: संदिग्ध हालात में किशोरी की मौत
Tue, 18 Apr 2023 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Tue, 18 Apr 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
इटावा। नाना के घर रह रही युवती की रविवार सुबह संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह ग्वालियर के एक निजी अस्पताल में नर्स थी। पिता का आरोप है कि अस्पताल के ही एक व्यक्ति ने उसका अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया। इसके कारण उसने आत्मघाती कदम उठाया। वहीं पुलिस ने बीमारी की तहरीर लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बकेवर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी नाना के साथ रहती थी। उसके पिता ने बताया कि पत्नी की पांच साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। दो बच्चे दिल्ली में नौकरी करते हैं। वह भी वहां रहते हैं। रविवार को नाना-नानी ने घटना की सूचना दी। पिता ने बेटी का बैग तलाश तो उसमें से कुछ कागज मिले। इसमें कुछ लोगों के नाम ब्लैक मेल करने व जान से मारने की धमकी देने की बात लिखी थी। उसके अश्लील वीडियो और फोटो भी होने का उल्लेख है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने बीमारी से मौत की तहरीर लिखवा ली। बकेवर थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा।