{"_id":"5803b8f24f1c1bf62d290da9","slug":"teen-ager-died-in-an-accident-highway-block","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना में किशोर की मौत, हाईवे पर लगाया जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटना में किशोर की मौत, हाईवे पर लगाया जाम
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Sun, 16 Oct 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
जसवंतनगर हाईवे पर दुर्घटना के बाद लगा जाम।
- फोटो : अमर उजाला
थाना क्षेत्र के जमुना बाग स्थित हाईवे पर सड़क पार कर रहे किशोर को वाहन ने रौंद दिया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। पुलिस अधिकारियों के समझाने के लगभग एक घंटे बाद ग्रामीणों ने जाम खोला।
विज्ञापन
क्षेत्र के नगला केशो निवासी हरविलास यादव का पुत्र ऋषि उर्फ लालू(15) रविवार शाम 4 बजे हाईवे से गांव की सड़क पार कर था। इस बीच इटावा की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। जैसे ही इस घटना की खबर आसपास के ग्रामीणों को लगी वह घटनास्थल पर पहुंच गए। तखत व लकड़ियां डालकर हाईवे जाम कर दिया। प्रभारी निरीक्षक दीपक दुबे वहां पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को हर संभव सहायता दिलवाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। लगभग एक घंटे तक हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की कतारें लगी गई।
विज्ञापन