{"_id":"594d502d4f1c1b2b4d8b466a","slug":"teachers-tell-their-problems-to-bsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसए से मिल शिक्षकों ने सुनाई समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसए से मिल शिक्षकों ने सुनाई समस्याएं
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Fri, 23 Jun 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
बीएसए ओपी सिंह से वार्ता करते प्राथमिक शिक्षक संघ के नेता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने शुक्रवार को प्राथमिक शिक्षकों के जनपदीय समायोजन व स्थानांतरण प्रक्रिया के संबंध में बीएसए व लेखाधिकारी से वार्ता की।
विज्ञापन
बीएसए ओपी सिंह ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार पहले जनपदीय समायोजन होंगे। इसके बाद जनपदीय स्थानांतरण होंगे। उन्होंने संगठन को विश्वास दिलाया कि जनपदीय समायोजन एवं स्थानांतरण के लिए विभाग में तैयारियां चल रहीं हैं और नियत समय पर प्रक्रिया को पूर्ण कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
प्रदेशीय महामंत्री जबर सिंह यादव ने मृतक आश्रितों की नियुक्ति की बात कही तो आश्वासन मिला कि मृतक आश्रित नियुक्तियों को जल्द से जल्द पूर्ण कर लिया जाएगा। प्रतिनिधि मंडल ने लेखाधिकारी से मिलकर ईद के पहले वेतन की मांग रखी। लेखाधिकारी ने शासन के आदेश न होने के कारण असमर्थता जाहिर की। जिलाध्यक्ष विनोद यादव ने शेष एचआरए व जनवरी 2017 से मार्च 2017 तक छठवें व सातवें वेतन आयोग के डिफरेंस एरियर भुगतान के लिए कहा। जिस पर लेखाधिकारी ने पूर्ण आश्वासन दिया है कि माह जून के अंतिम सप्ताह तक वेतन के साथ साथ सभी भुगतान कर दिए जाएंगे। प्रतिनिधिमंडल में जिलाकोषाध्यक्ष साधौ सिंह यादव, शशिभूषण सिंह यादव एवं उपेंद्र कुमार वर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन