फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   teacher's jail bharo movement

वित्तविहीन शिक्षकों ने दी गिरफ्तारी

Tue, 07 Apr 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Tue, 07 Apr 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
teacher's jail bharo movement

मानदेय की मांग पर मूल्यांकन का बहिष्कार कर रहे वित्तविहीन शिक्षकों ने सोमवार को जेल भरो आंदोलन किया। कचहरी परिसर में 7 महिलाआें समेत 89 शिक्षकों को गिरफ्तारी दी। बाद में सभी को 25-25 हजार के निजी मुचलके पर रिहा किया गया। बाद में वित्तविहीन शिक्षकों ने आरपार की लड़ाई छेड़ने का ऐलान किया।

विज्ञापन


बता दें कि आठ दिन मूल्यांकन केंद्र जीआईसी के बाहर धरना दे रहे वित्तविहीन शिक्षकों ने सोमवार को जेल भरो आंदोलन की घोषणा की थी। दोपहर 12:30 बजे वित्तविहीन शिक्षक का दल जीआईसी गेट से नारेबाजी करते हुए कचहरी के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन


वहां सिटी मजिस्टेट ईश्वरचंद्र के सामने सात महिलाआें समेत 89 शिक्षक ो ने गिरफ्तारी दी। बाद में सभी को 25-25 हजार रुपये के निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया। संगठन के प्रदेश महासचिव सतीश चंद्र राजपूत ने कहा कि विधानसभा चुनाव में सपा ने घोषणा की थी कि सरकार बनने पर वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार अपना तीन साल का कार्यकाल पूरा कर चुकी है, अभी तक इस वादे को निभाया नहीं गया। जिलाध्यक्ष विनोद यादव ने कहा कि मानदेय न मिलने के कारण वित्तविहीन शिक्षकाें की स्थिति दयनीय है। मजबूर होकर आंदोलन करना पड़ रहा है।


प्रदेश संगठन मंत्री सत्यराम यादव ने कहा कि जब तक हमें न्याय नहीं मिल जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा। सरकार को चाहिए कि वह मानवता के आधार पर वित्त विहीन शिक्षक ों की बदहाली पर ध्यान दे। गिरफ्तारी देने वालों में राजेंद्र यादव, सत्यप्रकाश यादव, कमलेश कुमार पांडेय, नीता राजपूत, सरिता राजपूत, अरविंद यादव, शिवशंकर तिवारी, रूपलाल शाक्य, सत्यप्रक ाश राजपूत, योगेंद्र कुमार यादव आदि प्रमुख रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed