फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Tank made of two crores, did not get two drops of water in seven years

दो करोड़ से बनी टंकी, सात साल में नहीं मिला दो बूंद पानी

Thu, 05 May 2022 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Tank made of two crores, did not get two drops of water in seven years
ताखा (इटावा)। ब्लाक की ग्राम पंचायत हंदूपुर वैदपुर में दो करोड़ से बनाई गई पेयजल योजना सात साल बाद भी शुरू नहीं हो पाई है। गांव के ज्यादातर हैंडपंप भी खराब पड़े हैं। गर्मी में ग्रामीण पेयजल के लिए परेशान हैं। कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत में हिंदूपुर वैदपुर में वर्ष 2015 में करीब दो करोड़ से पेयजल योजना का निर्माण कराया गया। नलकूप, टंकी बनवाकर वैदपुर, हिंदूपुर, नगरिया, नंदपुर हवेली, नगला चिंता, रूद्रपुर, इटुआहार, खरगपुर सरैया आदि गांवों तक पाइपलाइन डाली गई। पेयजल योजना से करीब 15 हजार आबादी को जलापूर्ति की जानी थी। निर्माण के सात साल बाद भी पेयजल योजना ग्राम पंचायत को हैंडओवर नहीं हुई है। इससे अभी तक पेयजल की आपूर्ति शुरू नहीं हुई है। ग्राम पंचायत में कई हैंडपंप भी खराब हैं। इससे लोगों को पेयजल के लिए परेशानी हो रही है। जलनिगम के अवर अभियंता भीम ने बताया कि पेयजल योजना ग्राम पंचायत को हैंडओवर कर दी गई है लेकिन पंचायत सचिव हेमंत वाजपेयी का कहना है कि योजना अभी हैंडओवर नहीं हुई है।
विज्ञापन

आपरेटर ने कमरे में भर रखा है भूसा
नलकूप चलाने के लिए आपरेटर तैनात है। वह पानी टंकी परिसर में उसे आवास आवंटित है। आपरेटर ने आवास में भूसा भर रखा है।
मिल जाएगी जल संकट से निजात
नगला चिंता के रामविलास ने बताया कि सात साल में एक भी दिन टंकी से पानी की आपूर्ति नहीं की गई। ग्राम पंचायत के कई हैंडपंप खराब हैं। अगर टंकी से पूर्ति होने लगे तो जल संकट से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैदपुरा के सभी हैंडपंप खराब
वैदपुर गांव के विकास कुमार ने बताया कि गांव में लगभग एक सौ घर हैं और पांच सरकारी हैडपंप लगे हैं। पांचों हैंडपंप खराब पड़े हैं। एक दूसरे के घरों पर लगे हैंडपंपों से पानी लेकर काम चला रहे हैं।
जल्द शुरू कराई जाए जलापूर्ति
नगला चिंता निवासी राधेश्याम यादव ने कह कि टंकी बनने के बाद आपूर्ति शुरू न होने से शासन के पैसे की बर्बादी हो रही है। इस ओर अधिकारियों को ध्यान देना चाहिए। जल्द जलापूर्ति शुरू कराई जाए।

बर्बाद कर दिया शासन का पैसा
नंदपुर हवेली निवासी राजीव यादव ने कहा कि शासन का दो करोड़ रुपया बर्बाद कर दिया गया। इतना रुपया किसी और विकास कार्य में लगाया जाता तो ठीक था। पंचायत सचिव भी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed