फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   talented student got bycycle

उत्कृष्ट छात्र छात्राओं को मिलीं साइकिलें

Fri, 31 Mar 2017 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Fri, 31 Mar 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
talented student got bycycle
छात्र छात्राएं को मिली साइकिलें - फोटो : अमर उजाला

एसएस मेमोरियल सीनियर सेकेंड्री पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को परीक्षाफल घोषित किया गया। इस दौरान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय प्रबंध समिति ने स्कूल बैग व साइकिल देकर पुरस्कृत किया।

विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. टी प्रभाकर ने किया। उन्होंने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले अंशुमान सिंह, मोनिका सिंह व रिषी कुमार को सम्मानित किया। इस दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य एसएन यादव ने छात्र छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उनके अभिभावकों व शिक्षकों के मार्गदर्शन की सराहना की। इसके बाद सभी छात्र-छात्राओं को परीक्षाफल वितरित किया गया। इस मौके पर स्कूल के प्रबंधक कर्मराज सिंह यादव, उप प्रधानाचार्य सुमित कुमार शर्मा, प्रशासनिक अधिकारी नागेंद्र सिंह चौहान, हेड मिस्ट्रेस विभा पालीवाल, पीआरटी इंचार्ज रेनू सिंह चौहान, वरिष्ठ अध्यापक आरडी पाल, रामसुती यादव, सीपी सिंह व विश्वनाथ सिंह मौजूद रहे। संचालन शिक्षक संतोष त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में पवन शाक्य, गोविंद सिंह, राजीव यादव, अनीता थापा का भी योगदान रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed