{"_id":"65a39ccd90ecc9a2f60fe798","slug":"swarn-shatabdi-4-and-gomti-express-5-and-a-quarter-hours-late-etawha-news-c-216-1-sknp1011-7673-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: स्वर्ण शताब्दी चार व गोमती एक्सप्रेस सवा पांच घंटा लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: स्वर्ण शताब्दी चार व गोमती एक्सप्रेस सवा पांच घंटा लेट
विज्ञापन
इटावा। शनिवार सुबह घना कोहरा छाने की वजह से नई दिल्ली और कानपुर की ओर से आने वाली ट्रेनें घंटों विलंब रहीं। नई दिल्ली से लखनऊ जाने वाली स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से चार घंटे की देरी से आई।
ट्रेन आने का समय सुबह 09:40 बजे है, लेकिन ट्रेन दोपहर 01:38 बजे आई। इसी प्रकार लखनऊ से नई दिल्ली जाने वाली गोमती एक्सप्रेस सवा पांच घंटे की देरी से आई। ट्रेन के इटावा आने का समय सुबह 09:33 बजे है लेकिन ट्रेन दोपहर 02:48 बजे इटावा आई। अन्य ट्रेनों में आगरा से लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस पौने पांच घंटे की देरी से आई।
कानपुर जाने वाली ट्रेनों में जोधपुर- हावड़ा एक्सप्रेस सवा दो घंटा, नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटा, कालका- हावड़ा नेताजी एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, महानंदा एक्सप्रेस सवा तीन घंटे, मुरी एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे व टूंडला- कानपुर मेमू करीब चार घंटे की देरी से आई। जबकि कानपुर की ओर से आने वाली ट्रेनों में अवध, मगध और कैफियत एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें आठ से 11 घंटे की देरी से आईं।