फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Swami Vivekananda gave the message of world brotherhood: Principal

स्वामी विवेकानंद ने विश्व बंधुत्व का दिया था संदेश : प्राचार्य

Wed, 17 Jan 2024 02:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Wed, 17 Jan 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
Swami Vivekananda gave the message of world brotherhood: Principal
बकेवर। जनता कॉलेज में युवा दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. राजेश किशोर त्रिपाठी ने कहा कि 1893 में विवेकानंद जी को शिकागो में संबोधन के लिए दो मिनट का समय दिया गया था। इसमें उन्होंने विश्व बंधुत्व की भावना अमेरिकी एवं यूरोपीय देशों के प्रति प्रकट की। कार्यक्रम में सस्य विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ. एमपी सिंह ने स्वामी विवेकानंद जी के दार्शनिक जीवन एवं उनके विचारों पर चर्चा की। सांस्कृतिक क्रियाकलाप के संयोजक डॉ. डीजे मिश्रा ने स्वामी विवेकानंद जी के आध्यात्मिक जीवन पर प्रकाश डाला। अश्वनी मिश्रा ने उनके बाल्य काल से अंतिम समय तक की जीवनी का उल्लेख किया। कहा कि उनके बचपन का नाम नरेंद्र था। विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 में बंगाल के कोलकाता में एक कायस्थ परिवार में हुआ था।

राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मनोज यादव ने स्वामी जी के जीवन में घटित विभिन्न घटनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम का संचालन डॉ. इंदुबाला मिश्रा ने किया। कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. एमपी यादव एवं विज्ञान संकाय की डीन डॉ. नलिनी शुक्ला,राजेंद्र सिंह , डॉ. डीएन सिंह, डॉ. पीके राजपूत, डॉ. धर्मेंद्र कुमार, डॉ. संजय विश्वकर्मा, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. प्रकाश दुबे, अजय शर्मा, डॉ. आनंद सिंह, डॉ. अभिषेक प्रताप सिंह, डॉ. गोपीनाथ मौर्य, डॉ. सत्यार्थ प्रकाश मौर्य, डॉ. संतोष चंदेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed