फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Swami Prasad Maurya claims SP victory in Ghosi by election after meeting SP leader Manish Yadav Patre in jail

घोसी उपचुनाव: स्वामी प्रसाद मौर्य का सपा की जीत का दावा, BJP पर कसा तंज; जेल में मनीष यादव से की मुलाकात

Mon, 04 Sep 2023 07:40 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, इटावा
अमर उजाला नेटवर्क, इटावा Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 04 Sep 2023 07:40 PM IST
सार

जिला कारागार में बंद सपा नेता मनीष यादव पतरे से मुलाकात के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य ने घोसी उपचुनाव में सपा की जीत का दावा किया है। वहीं दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी पर भी निशाना साधा। 

विज्ञापन
Swami Prasad Maurya claims SP victory in Ghosi by election after meeting SP leader Manish Yadav Patre in jail
पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा धर्म की मार्केटिंग करती है। धर्म के नाम पर लोगों की आंखों में धूल झोंकने का काम कर रही है। इनको धर्म से कोई लेना देना नहीं है, झूठी लोकप्रियता लेने के लिए धर्म का इस्तेमाल करते हैं। यह बातें सोमवार को जिला कारागार में बंद सपा नेता मनीष यादव पतरे से मुलाकात करने के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए कही।  

विज्ञापन

बीजेपी पर कसा तंज

तमिलनाडु के मंत्री उदय निधि स्टालिन के सनातन पर दिए बयान पर कहा भाजपा हर चीज में मार्केटिंग करती है। सनातन में भी मार्केटिंग कर रही है और लोगों को गुमराह कर रही है। भाजपा सरकार के रोजगार देने के सारे वादे झूठे निकले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घोसी उपचुनाव में सपा जीत रही
भाजपा सरकार में बेरोजगारी बढ़ी है। अपने चहेते उद्योगपतियों को विभागों को औने पोने दामों पर बेचा जा रहा है। देश की आजादी से लेकर अभी तक भाजपा पहली ऐसी सरकार है। इसने सभी विभाग बेच दिए। घोसी उपचुनाव को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि पहले भी समाजवादी पार्टी वहां चुनाव जीत चुकी है। उपचुनाव में भी समाजवादी पार्टी जीतने जा रही है। 

विज्ञापन

इंडिया गठबंधन से निकली भाजपा की हवा
आगे अमित शाह के बयान जिसमें उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन सनातन धर्म के खिलाफ में हैं। उस पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा जब से इंडिया गठबंधन बना है तब से भाजपा की हवा खराब है। भाजपा हताशा की शिकार है। भाजपा संविधान के खिलाफ चल रही है और संविधान को बदलने की फिराक में है। यह पहली सरकार है जो लोकतंत्र को भी खत्म करने का काम कर रही है। इस कारण से विपक्षी दलों पर केंद्र सरकार ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स के छापा डलवाकर ओछी मानसिकता दिखा रही है। वैज्ञानिकों की चंद्रयान की कामयाबी लाभ प्रधानमंत्री लेना चाहते हैं। इसके लिए यह सत्र बुलाया जा रहा है।

शिवपाल सिंह राजनीति में माहिर
पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने शिवपाल सिंह यादव के लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा में ज्वाइन करने की चर्चा पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा शिवपाल यादव राजनीति के बहुत माहिर और अच्छे नेता हैं। इस तरह के बयानों से न तो शिवपाल यादव की सेहत पर कोई फर्क पड़ेगा और न ही समाजवादी पार्टी पर कोई असर पड़ेगा।  शिवपाल से सभी को लगाव है। इस तरह के कद्दावर नेता को लेकर लोगों का बयान उनकी घटिया मानसिकता को दर्शाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed