फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Suresham stabbed and killed a student

सरेशाम चाकू मारकर छात्र की हत्या

Sat, 16 Nov 2019 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Suresham stabbed and killed a student
इटावा। कोतवाली क्षेत्र के शाहग्रान मोहल्ला स्थित टीले वाली मस्जिद के पास शुक्रवार सरेशाम एक छात्र की चाकू से प्रहार करके हत्या कर दी गई। अभी न तो पुलिस को तहरीर दी गई और न ही हत्या की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। इस घटना से मोहल्ले में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन

शाहग्रान निवासी ताहिर का सबसे बड़ा बेटा मोहम्मद तारिक (20) कर्मक्षेत्र महाविद्यालय में बीएससी का छात्र था। शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे वह घर से कुछ दूरी पर मौजूद टीले वाली मस्जिद के पास गया हुआ था। तभी उस पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। उसके पेट व छाती पर चाकू से प्रहार किए। इससे वह लहूलुहान हो गया और बेहोश होकर जमीन पर गिर गया।
विज्ञापन

इस हमले में गंभीर रूप से घायल तारिक को उसके पिता ताहिर व परिजन आनन फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। बेहोशी की हालत में होने से तारिक हमलावरों के बारे में कोई जानकारी नहीं दे पाया। जिला अस्पताल के आकस्मिक वार्ड में तैनात डॉक्टर ने बताया कि ताहिर के पेट व छाती में चाकू के दो वार किए गए हैं। जिला अस्पताल से उसे सैफई मिनी पीजीआई रेफर किया गया। लेकिन तभी कुछ देर में उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता व परिवार के लोग घटना के संबंध में कुछ भी बताने में असमर्थ रहे। मोहल्ले के लोगों ने भी कुछ नहीं बताया कि हमलावर किससे आए थे और कितने लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ताहिर शहर में ही कर्मक्षेत्र महाविद्यालय के पास स्टोव मरम्मत की दुकान किए हैं। उनकी चार संतानें थी। जिनमें सबसे बड़े बेटे की हत्या कर दी गई। अपर पुलिस अधीक्षक रामयश सिंह ने बताया कि वारदात की वजह क्या रही। पुलिस इसकी जांच कर रही है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed