फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Super specialty hospital may start from February

Etawah News: सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल फरवरी से हो सकता शुरू

Sun, 14 Jan 2024 02:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jan 2024 02:02 PM IST
विज्ञापन
Super specialty hospital may start from February
सैफई। आयुर्विज्ञान विवि में बन रहा 500 बेड का सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के फरवरी में शुरू होने की उम्मीद है। काम लगभग पूरा हो चुका है। इसे देखते हुए शनिवार को कुलपति ने भी निरीक्षण करके व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्हें इसी सप्ताह अस्पताल हैंडओवर करने का निर्माण निगम ने आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के लिए लगातार कर्मचारियों की भर्ती की जा रही है। लगभग 2000 कर्मचारियों की भर्ती हो चुके हैं। वहीं मशीनों को लाने के लिए भी टेंडर प्रक्रिया शुरू पूरी हो चुकी है। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई के तहत निर्माण अधीन 500 बेड का सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का शनिवार शाम के समय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. प्रभात कुमार सिंह ने निरीक्षण किया। उन्होंने काम जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। कुलपति ने बताया कि 14 विभाग की सभी ओटी एवं 100 आवासों का भी निरीक्षण किया गया है। इन्हें इसी हफ्ते में आवंटित कर दिया जाएगा। ऑक्सीजन प्लांट का भी निरीक्षण किया। जल्द ही अस्पताल की सुविधाओं का लाभ आम जनता को मिलना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन



सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के 14 विभागों में सुपर स्पेशियलिटी विभाग संचालित होते हैं। इनमें अंकोलाॅजी, कार्डियोलाॅजी, गैस्ट्रो, पलमोनरी, नेफ्रोलाॅजी, यूरोलाॅजी, मेडिसिन सर्जरी, पीडियाट्रिक वार्ड, एंडेफिनोलाॅजी वार्ड, क्लीनिकल हीमोटोलाॅजी, कैंसर आदि प्रमुख हैं। 500 बेड का सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल बनकर तैयार हो गया। यहां इटावा ही नहीं कानपुर देहात, औरैया, मैनपुरी, जालौन, फिरोजाबाद, कन्नौज, फर्रुखाबाद समेत कई जिलों के मरीज इलाज कराने के लिए आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed