मंदिर के लिए सुन्नी आगे आएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। श्रीराम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए शिया मुसलिमों की पहल को सराहा है। उन्होंने कहा कि सुन्नी मुसलमान भी आगे आएं तो मंदिर निर्माण की सभी अड़चनें दूर हो जाएंगी। कहा कि केंद्र में मोदी और प्रदेश में योगी के रहते हुए मंदिर का निर्माण तय है। उन्होंने कहा कि फिलहाल यह प्रकरण सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। जल्द ही इस पर फैसला होगा। अदालत भी जनमत देखती है और उसी के अनुसार ही फैसला ही करेगी। नृत्य गोपाल दास पत्रकार वार्ता में यह बातें कहीं। कसबे के सराय ऐसर स्थित पंचवटी हनुमान आश्रम पर 6 मार्च से रामकथा और महायज्ञ का आयोजन होना है। धार्मिक अनुष्ठान की तैयारियों के सिलसिले में बुधवार को यहां पहुंचे महंत नृत्य गोपाल दास ने पत्रकार वार्ता में कहा ‘मुझे पूर्ण विश्वास है कि केंद्र में मोदी और प्रदेश में योगी सरकार पूर्ण बहुमत में है। इन दोनों सरकारों में राममंदिर का निर्माण होगा’। यह पूछे जाने पर कि शिया मुस्लिमों ने राममंदिर निर्माण की दिशा में पहल की है, उन्होंने कहा मुसलमानों मेें शिया मुस्लिम उच्च कोटि के होते हैं। ‘हमें प्रसन्नता है कि शिया मुसलमानों ने मंदिर का निर्माण की दिशा में पहल की। हालांकि सुन्नी मुसलमान इसमें पहल नहीं कर रहे हैं’। कहा कि सभी
मुस्लिम भाइयों को राम मंदिर निर्माण के लिए समर्थन करना चाहिए। देश में सभी भाईचारे के साथ रहें तो यह बहुत अच्छा होगा।
यह पूछे जाने पर श्री श्री रविशंकर ने मंदिर निर्माण के लिए पहल की, दास ने कहा कि रविशंकर महाराज सम्मानित व्यक्ति हैं। वह भी चाहते हैं कि मंदिर निर्माण में मुस्लिमों की सहभागिता मिल जाए। यह एक उदात्त विचार है। हम उनका आदर करते हैं। उनकी पहल सराहनीय है। इस दौरान सदर विधायक सरिता भदौरिया ने कहा कि यज्ञ व राम कथा के आयोजन से वातावरण होगा। इस मौके पर भाजपा नेता मनीष यादव पतरे, विकास भदौरिया, शीपू चौधरी, मलखान सिंह यादव आदि मौजूद रहे।