फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Sumer Singh Fort to become an eco-tourism hub at a cost of 1.44 crore.

Etawah News: 1.44 करोड़ से ईको-टूरिज्म हब बनेगा सुमेर सिंह किला

Fri, 17 Jul 2026 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Sumer Singh Fort to become an eco-tourism hub at a cost of 1.44 crore.
इटावा। जनपद के ऐतिहासिक सुमेर सिंह किला क्षेत्र को ईको-टूरिज्म हब के रूप में विकसित किया जाएगा। इस परियोजना पर 1.44 करोड़ रुपये की लागत आएगी। प्रदेश सरकार ने इसके लिए 1.08 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की है।
विज्ञापन

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि परियोजना का उद्देश्य किले की ऐतिहासिक पहचान सुरक्षित रखना है। साथ ही पर्यटकों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना और पर्यावरण अनुकूल पर्यटन को बढ़ावा देना है। इस परियोजना से स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। इससे इटावा की पर्यटन पहचान को नई मजबूती मिलेगी। परियोजना तेजी से अंतिम चरण की ओर बढ़ रही है। वेस्ट फेसिंग बैंक्वेट हॉल, अत्याधुनिक पाथवे और रेस्टोरेंट ब्लॉक-1 का निर्माण लगभग 50 फीसदी पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

परियोजना के तहत 400 वर्गमीटर क्षेत्र में ग्रीन पेवर ब्लॉक लगाए जाएंगे। परिसर में वेल डेवलपमेंट, सघन पौधरोपण और वर्षा जल संरक्षण की व्यवस्था होगी। पर्यटकों की सुरक्षा के लिए मजबूत दीवार और आकर्षक रेलिंग का निर्माण होगा। आधुनिक फूड कोर्ट, स्टोन साइनेज, थीम आधारित बेंच और थीम पेंटिंग वॉल भी बनाई जाएगी। भव्य प्रवेश द्वार, एफआरपी बायो-डाइजेस्टर और सोलर लाइटें भी लगेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed