फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   sucide

गरीबी से तंग आकर वृद्ध ने की खुदकुशी

Mon, 17 May 2021 09:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 09:49 PM IST
विज्ञापन
sucide
जसवंतनगर। ग्राम पंचायत राजपुर तमेरी में गरीबी और घरेलू कलह के चलते एक 60 वर्षीय वृद्ध ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनका शव नहर किनारे एक पेड़ पर लटका मिला।
विज्ञापन

राजपुर गांव निवासी वृद्ध राधा मोहन बाल्मीकि का शव सुबह कुछ लोगों ने नहर किनारे पेड़ पर अंगोछे से लटकता देेेखा। सूचना मिलने पर घर वालों ने शव को पेड़ से नीचे उतारा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। राधा मोहन बाल्मीकि के छह संतानें हैं।
विज्ञापन

सबसे बड़ी पुत्री 35 वर्षीय आशा अपने पति के साथ इसी गांव में रहती है। 26 वर्षीय पुत्र रिंकू अपनी पत्नी के साथ घर में ही अलग रह रहा है। सबसे छोटी दो पुत्रियां 28 वर्षीय पिंकी और 22 वर्षीय सपना शादी के बावजूद यहां मायके में रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार की आर्थिक स्थिति दयनीय है। खेती के नाम पर भी बीघा भर से कम जमीन है। मजदूरी करके किसी तरह गुजर बसर होती है। इस कारण आए दिन उनके घर में क्लेश होता रहता था। धरवार चौकी इंचार्ज एसआई दिनेश कुमार ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed