{"_id":"5db1f85d8ebc3e93ae3f4bec","slug":"sucide-etawha-news-knp5218734192","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। भरथना कस्बा क्षेत्र के मोहल्ला गिरधारीपुरा में घर के अंदर एक युवक का शव फंदे पर लटका मिला है। पुलिस का मानना है कि युवक का शव 3-4 दिन से लटका हुआ होगा। मौत की वजह साफ नहीं हो पाई है।
भरथना-बिधूना मार्ग निवासी राजीव यादव दिल्ली में प्राइवेट नौकरी कर रहे हैं। पत्नी की कुछ साल पहले मौत हो चुकी है। दो बेटों में बड़ा अर्नव (21) भरथना-बिधूना मार्ग स्थित घर में रहता था। छोटा बेटा शिव कुमार उर्फ शिवा अपने पिता के साथ रह रहा है। गुरुवार को अर्नव का शव मकान की दूसरी मंजिल पर बने कमरे के पंखे से फंदे के सहारे लटका मिला।
पड़ोसियों ने बताया कि अर्नव ने गत वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की थी। इस साल वह कोई पढ़ाई नहीं कर रहा था। औरैया जिला के रम्पुरा (बरौनाकला) निवासी अर्नव के बाबा बदन सिंह उसका खर्चा उठा रहे थे। अर्नव जब कई दिनों से दिखाई नहीं दिया तो किसी पड़ोसी ने जिज्ञासावश अपने घर से उसके कमरे को ध्यान से देखा तो अर्नव लटका दिखा।
विज्ञापन
जिसके बाद मोहल्ले में इसकी चर्चा फैल गई। किसी ने यूपी 100 पर पुलिस व उसके बाबा बदन सिंह को सूचना दे दी। मौके पर मिले अर्नव के एक रिश्तेदार रणवीर सिंह ने उसके परिवार के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अर्नव के बाबा अक्सर इस घर पर आते-जाते रहे हैं। कुछ दिन पूर्व ही वे किसी काम से बरेली गए हुए हैं।
मोहल्ले के कुछ लोगों ने बताया कि अर्नव को गत 20 सितंबर के दिन घर से बाहर देखा गया था। उसके बाद से नजर नहीं आया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस पड़ोसियों की छत से होकर घर में घुसी। शव को फंदे से नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फोरेंसिक टीम ने पड़ताल करते हुए फिंगर प्रिंट लिए। अर्नव के पिता के शाम तक पहुंचने की उम्मीद है।
कोतवाल एमपी सिंह व कस्बा चौकी इंचार्ज राजेंद्र सिंह ने बताया कि शुरुआती पड़ताल में शव को देखते हुए लग रहा कि यह तीन चार दिन से लटका हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति साफ होगी।