फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   "Success requires hard work '

‘सफलता के लिए कड़ी मेहनत जरूरी’

Tue, 05 Apr 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Tue, 05 Apr 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
"Success requires hard work '
छात्रों को पुरस्कृत करते उप प्रबंधक विनीत यादव - फोटो : अमर उजाला
ज्ञान स्थली एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल विजय नगर में मंगलवार को वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। विद्यालय के उप प्रबंधक विनीत यादव तथा प्रधानाचार्य रामपाल सिंह राजावत ने संयुक्त रूप से बच्चों को परीक्षा परिणाम बांटा। साथ ही कक्षा में अव्वल छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। वक्ताओं ने कहा कि परीक्षा में सफलता के लिए कड़ी मेहनत की आवश्यकता है।
विज्ञापन



इस मौके पर प्रधानाचार्य रामपाल सिंह ने कहा कि जिन बच्चों ने कड़ी मेहनत की।  लगातार सत्र के दौरान बेहतर प्रदर्शन करते रहे वे अच्छे नंबरों से पास हुए और पुरस्कार के हकदार हैं। साथ ही जो पुरस्कार पाने से वंचित रह गए उनको अगली कक्षा में कड़ी मेहनत की आवश्यकता है।  प्रथम स्थान पाने वाले बच्चों में कक्षा नर्सरी से साक्षी, कक्षा एलकेजी से घनश्याम तथा अभय, रूनझुन, रिषभ, कक्षा यूकेजी ए से कशिश।
विज्ञापन



यूकेजी बी से अदिति व आयुष तथा कक्षा प्रथम से विशेष व इल्मा, कक्षा द्वितीय से अर्पित तरून अनुकल्प तथा आयुष, कक्षा तीन से लकी व तेज प्रताप, कक्षा चार से सौम्य आकाश, तथा भूमि, कक्षा पांच से वंशिका अंकित व सुष्मिता व दीपांकर, तथा कक्षा छह से दिव्याशी सिंह, ओजस्वी तथा कक्षा सात से अक्षय व रेशू लवी, कक्षा आठ से अंकित कश्यप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में प्रबंधक शिवप्रसाद यादव, उप प्रबंधक विनीत यादव  व प्रधानाचार्य रामपाल सिंह राजावत ने सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed