{"_id":"61cca81fe5be9b200a1c548c","slug":"subrata-and-deepak-pair-won-the-men-s-doubles-title-etawah-news-knp6724575136","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुब्रत और दीपक की जोड़ी ने जीता पुरुष युगल खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुब्रत और दीपक की जोड़ी ने जीता पुरुष युगल खिताब
विज्ञापन
इंडोर स्टेडियम मे टेबिल टेनिस प्रतियोगिता के विजेताओं के साथ अतिथि
- फोटो : ETAWAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। इटावा महोत्सव/प्रदर्शनी के तहत ज्योतिबा फुले स्टेडियम में दो दिवसीय जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता इंडोर स्टेडियम में संपन्न हुई। छह वर्गों में आयोजित हुई प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूल/कालेजों के 55 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
पुरुषों के युगल में सुब्रत और दीपक की जोड़ी ने खिताब पर कब्जा जमाया। पुरुष वर्ग का खिताब जीता सुब्रत राज वर्मा ने जीता। फाइनल में सुब्रत राज ने निमई बाजपेई को 11-4,11-5,11-7 व 11-2 से हराया।
इसी प्रकार यंग बॉयज का खिताब अनय राज वर्मा ने जीता। फाइनल में अनय राज ने कनिष्क प्रताप सिंह को 11-8 व 11-6 से हराकर जीता। महिला एकल का खिताब श्रद्धा कुशवाह ने जीता।
विज्ञापन
श्रद्धा ने आर्यकन्या इंटर कालेज की समरीन फातिमा को सीधे सेटों में 11-4,11-5 व 11-7 से हराकर जीता। जूनियर गर्ल्स में समरीन फातिमा ने सेंट मेरी इंटर कालेज की अनुष्का भदौरिया को सीधे सेटों में11-2,11-4 व 11-6 से हराकर जीता।
पुरुष युगल का खिताब सुब्रत राज वर्मा व कैप्टन दीपक वर्मा की जोड़ी ने जीता। इस जोड़ी ने निमई बाजपेई व कनिष्क प्रताप सिंह को 11-5,11-4 व 11-7 से हराकर खिताब में कब्जा जमाया।
महिला युगल का खिताब श्रद्धा कुशवाह व नूरबानो की जोड़ी ने जीता। इन्होंने अनुष्का व शांभवी (सेंट मेरी इंटर कालेज) को 11-4,11-6 व 11-5 से पराजित किया।
इस मौके पर प्रदर्शनी कार्यकारिणी सदस्य विजय सिंघल, विशुन अग्रवाल, रमाशंकर, मेहरबान सिंह कुशवाह, एसएच नकवी, वीरेंद्र दुबे के अलावा पीयूष सिंह, आशुतोष सिंह उपस्थित रहे।
जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन के सचिव और संयोजक दीपक वर्मा, उपाध्यक्ष गोपाल अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत किया।