फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Students taught the nuances of Kathak

छात्राओं को सिखाई कत्थक की बारीकियां

Wed, 09 Dec 2015 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Wed, 09 Dec 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
Students taught the nuances of Kathak
सुदिति ग्लोबल एकेडमी में  मंगलवार को कला एवं संस्कृति को समर्पित संस्था स्पिक मैके एवं शब्दम के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में ख्यातिलब्ध कत्थक नृत्यांगना विद्या गोरी ने छात्राओं को कत्थक नृत्य की बारीकियां बताईं। साथ ही उन्हें भारतीय संस्कृति एवं कला से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन



नृत्यांगना विद्या गोरी ने बताया कि कथा कहे सो कत्थक कहलाए, कत्थक कदम ताल, चक्कर और गति का मिश्रण है।  यह एक सहज एवं स्वाभाविक नृत्य है। इसके माध्यम से हम पौराणिक एवं धार्मिक प्रसंगों की प्रस्तुति दे सकते है।  इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया।
विज्ञापन



सरस्वती वंदना प्रियांजल, नेहा, संध्या, प्रतीक्षा, जीनू ने प्रस्तुत की।  इस दौरान शब्दम के प्रतिनिधि शशीकांत पांडेय, भारत विकास परिषद संस्कार शाखा के संजीव चतुर्वेदी के अलावा रजनी, अलका, आशीष दुनैरिया, शिवम शुक्ला, ललित अग्निहोत्री, रवींद्र , प्रगति, आराधना, रोहित वर्मा, सरस्वती वर्मा, नूतन मिश्रा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



मालूम हो कि स्पिक मैके संस्था देश के नामचीन कलाकारों के साथ विद्यालयों में कार्यशालाएं आयोजित कराती रहती है। शब्दम संस्था का प्रमुख उद्देश्य हिंदी का प्रचार प्रसार करना है।  कत्थक नृत्यांगना विद्या गोरी दूरदर्शन  कलाकार हैं। उनको प्रारंभिक प्रशिक्षण बनारस शैली के प्रसिद्घ कत्थक गुरु जफर मुल्ला ने दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed