फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Students attracted attention from models

Etawah News: छात्र- छात्राओं ने मॉडलों से खींचा ध्यान

Wed, 20 Dec 2023 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Wed, 20 Dec 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Students attracted attention from models
इटावा महोत्सव
विज्ञापन

फोटो 25: रोबोट मॉडल की खूबियां बतातीं छात्रा अंशिका वर्मा। संवाद

फोटो 26: हाथ धोने की देशी जुगाड़ के मॉडल के साथ छात्र नोमान। संवाद

फोटो 27: यंत्र के जरिए पराली से रस्सी बनाते छात्र आशीष और चंदन। संवाद

फोटो 28: घर के चार कमरे में एक बल्व से रोशनी देने के बारे में बताती छात्रा नेहा व आकांक्षा। संवाद

इटावा महोत्सव के पंडाल में हुआ दो दिवसीय विज्ञान मेले का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी

इटावा। अर्चना मेमोरियल इंटर कॉलेज की कक्षा 11 की छात्रा अंशिका वर्मा ने रोबोट का एक ऐसा मॉडल बनाया है जो काम करने के अलावा बात भी कर सकता है। छात्रा ने बताया कि खासकर यह रोबोट रोबोट बुजुर्गों के लिए काफी मददगार होगा। बटन दबाने पर यह चल कर आता है, हाथ हिलाता है और चारो ओर घूम कर देख सकता है। सेंसर से लैस रोबोट बुजुर्गों के पास सामान लाता है और अकेलेपन को दूर करने के लिए उनसे बात भी करता है।

हिंदू विद्यालय इंटर कॉलेज के कक्षा सात के छात्र नोमान ने हाथ धोने की देशी जुगाड़ का मॉडल प्रस्तुत किया है। मॉडल दो भागों में बंटा है नीचे के हिस्से में हैंड बॉस है ऊपर साफ पानी है। छात्र ने बताया कि शौच क्रिया के बाद नल न छूना पड़े, इसलिए यह मॉडल बनाया है। इसमें दोनों हिस्सों में लोहे के डंडे में रस्सी बंधी है। हैंडबॉस के लिए एक ओर साफ पानी के लिए दूसरी ओर डंडे को पैर से झ़ुकाना होगा।
विज्ञापन


इसी विद्यालय के कक्षा 11 के छात्र आशीष और चंदन ने किसानों की परेशानियों को देखते हुए एक रस्सी यंत्र बनाया है। जिससे धान व गेहूं की फसल का गट्ठर बांधने के लिए पराली से बनाई जाने वाली रस्सी में ज्यादा मेहनत और समय न लगे साथ ही हाथ में छाले न पड़ें और दर्द भी न हो। बताया कि इस मॉडल के जरिए किसान दो घंटे में बनने वाली रस्सी 40 मिनट में बना सकते हैं। कक्षा नौ आकांक्षा व दसवीं की नेहा ने एक बल्व के जरिए शीशा के जरिए कई कमरों में रोशनी करने का मॉडल बनाया है। जिससे बिजली का बिल कम आने से आर्थिक बचत भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed