{"_id":"69a5cea352996d57e60fe7fb","slug":"student-riding-a-bicycle-injured-after-being-hit-by-a-speeding-auto-etawah-news-c-216-1-etw1005-138707-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: तेज रफ्तार ऑटो की टक्कर से साइकिल सवार छात्र घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: तेज रफ्तार ऑटो की टक्कर से साइकिल सवार छात्र घायल
विज्ञापन
जसवंतनगर। क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक बालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। साइकिल सवार बालक को तेज रफ्तार ऑटो ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। दोनों को सैफई रेफर किया गया है। जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
पहली घटना रविवार रात की बताई जा रही है। बृजेश (30) निवासी विजयपुर, फफूंद औरैया, फिरोजाबाद से चूड़ी का कार्य कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक स्कूल के सामने किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।
वहीं, दूसरी घटना सोमवार सुबह हुई। राजपुर निवासी वेदांश सिंह (12) साइकिल से अपने घर जा रहा था। जसवंतनगर की ओर से आ रहे एक ऑटो ने उसे टक्कर मार दी, जिससे बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों घायलों की हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने उन्हें सैफई रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि पुलिस ने मामलों की जांच शुरू कर वाहन चालकों की तलाश शुरू कर दी है।