फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   student lock the gate of agriculture engeneering college

छात्रों ने कृषि इंजीनियरिंग कालेज गेट पर की तालाबंदी

Sat, 03 Dec 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Sat, 03 Dec 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
student lock the gate of agriculture engeneering college
कालेज के मुख्य द्वार पर लटका ताला। - फोटो : अमर उजाला
नगर स्थित भीमराव अंबेडकर कृषि इंजीनियरिंग कालेज के छात्रों ने शनिवार को कालेज के मुख्य द्वार पर ताला डाल दिया और धरने पर बैठ गए। नाराज छात्रों का कहना है कि उनकी परीक्षा का शेड्यूल बदल दिया गया। उनके लिए परीक्षा में शामिल होना मुश्किल है। उन्होंने मांग की कि एग्जाम पुराने शेड्यूल पर ही कराए जाएं। अन्यथा वह परीक्षा नहीं देंगे। इस दौरान छात्र छात्राओं ने कालेज प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। उधर कालेज डीन जेपी यादव इस हंगामे के दौरान मौजूद नहीं रहे। प्रभारी डीन शौकीन सिंह ने बताया कि यूनीवर्सिटी स्तर से शेड्यूल बदला गया है। कालेज प्रबंधन इस संबंध में बात कर रहा है।
विज्ञापन

कृषि इंजीनियरिंग कालेज में शनिवार को छात्र-छात्राओं की नाराजगी फूट पड़ी। एकजुट छात्रों ने कालेज के मुख्य द्वार पर तालाबंदी कर दी और धरने पर बैठ गए। छात्रों की इस हरकत से कालेज स्टाफ हक्का बक्का रह गया। चूंकि कालेज डीन जेपी यादव मौजूद नहीं थे। लिहाजा छात्रों का यह रुख देखकर स्टाफ के लोग सन्न रह गए। छात्र कालेज प्रबंधन के खिलाफ नारे लगाते रहे। कालेज स्टाफ के कुछ लोगों ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह इस मांग पर अड़े रहे कि परीक्षा का पुराना शेड्यूल ही लागू किया जाए। छात्रों का कहना रहा कि गत एक दिसंबर से परीक्षा होनी थी। जिसे टालकर आगे बढ़ा दिया गया है। अब नए शेड्यूल के अनुसार एक ही दिन में कई पेपर देने पड़ेंगे। जो कि संभव नहीं है। प्रभारी डीन शौकीन सिंह ने नाराज छात्र-छात्राओं से बात की। श्री सिंह का कहना रहा कि इस मसले पर उन्होंने फैकल्टी के लोगों से बात की है। उनके मुताबिक एग्जाम के लिए कालेज से जो शेड्यूल बनाकर आजाद यूनीवर्सिटी भेजा था। उसे यूनीवर्सिटी स्तर पर बदल दिया गया। उन्होंने बताया कि शेड्यूल बदलने से ही छात्र परेशान हैं। श्री सिंह ने कहा कि इस मसले पर चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार से फोन पर बात हुई है। उन्होंने शेड्यूल में आंशिक संशोधन करने का आश्वासन दिया है। छात्रों को इससे अवगत करा दिया गया। छात्र इससे असहमत तो रहे, लेकिन ताला खोल दिया। शनिवार को कालेज डीन जेपी यादव कानपुर में ही रहे। उन्होंने भी यूनीवर्सिटी रजिस्ट्रार से बात करने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed