फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   student gives their money prize in cm fund

ऑनलाइन शो के विजेताओं ने मुख्यमंत्री फंड में किया दान

Sat, 02 May 2020 09:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
student gives their money prize in cm fund
लॉकडाउन में मिक्स राईजऱ ग्रुप ने ऑनलाइन शो मिस्टर एंड मिस यूपी 2020 आयोजित किया। शो के ग्रांड फिनाले में आयुषी यादव मिस यूपी, मृत्युंजय त्रिपाठी मिस्टर यूपी, अंशुल शर्मा यू पी बेस्ट मॉडल ऑफ द इयर चुने गए।
विज्ञापन

ऑनलाइन निर्णायकों में देहरादून से मिस इंडिया अनु चौधरी, दिल्ली से मिस्टर इंडिया 2019 रोहित सिंह, रुड़की से मिस नॉर्थ इंडिया भावना कश्यप शामिल रहे। शो के विजेताओं ने विजेता राशि सात हजार रुपये मुख्यमंत्री फंड में देने के बाद कोरोना जागरुकता अभियान लाने की बात कही।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मिस यूपी बनी आयुषी यादव ने कहा कि उनका हमेशा से सपना है कि वह अपने देश के लिए कुछ करें इसलिए वह इस राशि के अलावा भी अपने पहले शूट की धनराशि भी दान करेंगी एवं समाज के लिए सदैव आगे रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिस्टर यूपी बने मृत्युंजय ने बताया यह उनके पापा संजय त्रिपाठी के संस्कार हैं जो उन्हें ऐसे कार्यो के लिए प्रेरित करते हैं।
ग्रुप के डाइरेक्टर सत्यम कुलश्रेष्ठ ने बताया कार्यक्रम के माध्यम से लोग जागरूक हुए। आने वाले समय में घरों में रहकर शो, संवाद, शिक्षा आदि सभी कार्य कर सकते हैं। यह संदेश भी आम नागरिकों तक पहुंचाना है।
कार्यक्रम में संजय आनंद, निखिल अवस्थी, शुभम, असित, ऋषि, रवि ने ऑनलाइन सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed