फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Stone pelting, firing in two sides for two and a half hundred rupees

Etawah News: ढाई सौ रुपये के लिए दो पक्षों में पथराव, फायरिंग

Tue, 22 Aug 2023 01:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Tue, 22 Aug 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Stone pelting, firing in two sides for two and a half hundred rupees
बसरेहर। कस्बे में अंबेडकर पार्क के पास ढाई सौ रुपये के लेनदेन को लेकर रविवार शाम दो पक्षों में कहासुनी हो गई। इसके बाद रात करीब 11 बजे विवाद बढ़ने पर दोनों तरफ से पथराव के बाद हवाई फायरिंग भी की गई। पथराव में दोनों पक्षों से महिला सहित पांच लोग घायल हो गए। पुलिस आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन

कस्बे के नई बस्ती निवासी नितांशु ने बताया कि उसके पिता तारा सिंह उर्फ त्यागी क्लीनिक चलाते हैं। दूसरे पक्ष पर क्लीनिक के ढाई सौ रुपये उधार थे। उधारी के रुपये मांगने पर कहासुनी हो गई और दूसरे पक्ष ने उसके ऊपर हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर उसके पिता उसे बचाने के लिए पहुंचे तो उनको भी ईंट-पत्थर मारकर घायल कर दिया। दोनों लोगों के सिर में चोटें आई हैं।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे पक्ष के संजय ने बताया कि उनकी पड़ोस में एक क्लीनिक है। वहां इलाज कराने के दो ढाई सौ रुपये उधार थे। उधारी के रुपये लेने घर आया नितांशु गालीगलौज करने लगा। जब विरोध किया तो वह मारपीट करने लगा। उसके परिवार से करीब 12 लोगों ने उसके घर पर हमला कर दिया और ईंट-पत्थर फेंकने लगे। हमले में उसके पिता ओमप्रकाश, मां मीना देवी और उसका छोटा भाई बंटू घायल हो गए। आरोप लगाया कि हमलावरों ने हवाई फायरिंग भी की। थाना प्रभारी सनत कुमार ने बताया कि उधारी की लेनदेन को लेकर झगड़ा हुआ है, फायरिंग की बात किसी ने नहीं बताई। दोनों पक्षों के संजय, दिनेश, बंटू, मुकेश, नितांशु, बंटी, अभिषेक, छोटेलाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed