फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   State Tax Department Must Resolve Traders' Issues on a Priority Basis: Jain

राज्य कर विभाग व्यापारियों की समस्याओं का प्राथमिकता पर करे समाधान: जैन

Wed, 20 May 2026 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
State Tax Department Must Resolve Traders' Issues on a Priority Basis: Jain
राज्य कर विभाग व्यापारियों की समस्याओं का प्राथमिकता पर करे समाधान: जैन
विज्ञापन



इटावा। नुमाइश चौराहा स्थित राज्य कर विभाग कार्यालय पर बुधवार को व्यापार बंधु की बैठक हुई। अपर आयुक्त ग्रेट-1 राज्य कर एच पी राव दीक्षित ने बैठक की अध्यक्षता की। इसमें अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री धर्मेंद्र जैन ने व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने की मांग की। जैन ने जीएसटी में एचएसएन कोड की संख्या कम करने पर जोर दिया। उन्होंने एक प्रकृति और एक कर दर वाली वस्तुओं का एक ही एचएसएन कोड बनाने को कहा। उदाहरण के लिए, रेडीमेड कपड़ों में कई कोड हैं जबकि कर की दर एक ही है। इससे व्यापारियों को अनावश्यक जटिलता का सामना करना पड़ता है। युवा प्रदेश मंत्री पंकज कुशवाहा और नगर प्रभारी संजय वर्मा ने रिटर्न फॉर्म को सहज बनाने की बात कही। उन्होंने मौजूदा जटिल फॉर्म की जगह सरल भाषा और कम कॉलम वाले फॉर्म की मांग की। इससे व्यापारी बिना सलाहकार के भी अपना रिटर्न भर सकेंगे।



बिजली कटौती से व्यापार प्रभावित

वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. हरिशंकर पटेल ने बिजली की समस्या उठाई। उन्होंने बार-बार शटडाउन और कटौती से व्यापार प्रभावित होने की बात कही। भीषण गर्मी में बिजली आपूर्ति चरमराई हुई है, जिससे आम जनमानस बेहाल है। बिजली न आने से व्यापार चौपट हो रहे हैं। बैठक में वर्षा दुबे, मीरा तिवारी, अंजू यादव समेत कई व्यापारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed