फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   State Planning Commission member Devendramani proved the reality of development work

राज्य योजना आयोग के सदस्य देवेंद्रमणि ने लोहिया गांवों में विकास कार्यों की हकीकत परखी

Tue, 31 May 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Tue, 31 May 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
State Planning Commission member Devendramani proved the reality of development work
लोहिया गांव पालीघार में ग्रामीणों की शिकायतें सुनते राज्यमंत्री देवेंद्रमणि द्विवेदी - फोटो : अमी उजाला
राज्य योजना आयोग के सदस्य एवं  दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री  देवेंद्रमणि दुबे  ने चकरनगर विकास खंड में विकास  योजनाओं की मौके पर जाकर हकीकत परखी। उन्होंने सरकारी हैडपंपों में व्यक्तिगत सबमर्सिवल पड़े होने पर नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन

सोमवार को  वे लोहिया ग्राम  पालीघार एवं पथर्रा में  जाकर कराए गए कार्यों  का स्थलीय निरीक्षण किया। 

निरीक्षण के समय ग्राम  पाली के लोगों ने राज्य  मंत्री से शिकायत की  कि गांव के कुछ हैंडपंप खराब उपजिलाधिकारी चकरनगर को इस समस्या के तुरंत समाधान के निर्देश दिए।  मौके पर उपस्थित ग्राम पंचायत अधिकारी इंद्रपाल सिंह भदौरिया से लोहिया आवासों की सूची पढ़वाई। लोहिया  आवास में घुसकर गुणवत्ता देखी।  लाभार्थियों से यह भी पूंछा कि आवास आवंटन में कर्मचारियों ने कोई धनराशि तो नही ली है । ग्राम पथर्रा में लगभग तीन वर्ष पूर्व बनी मिनी पानी की टंकी की शिकायत  की। टंकी से  पानी नहीं दिया गया।
विज्ञापन


  इस पर मंत्री जी ने नाराजगी व्यक्त की।  टंकी के कमरे का ताला तुड़वाकर देखा तो वास्तविकता सामने आ गई।  देखने से पता चल रहा था कि यह टंकी वर्षों से नहीं चली है।  पथर्रा के ग्रामवासियों ने ग्राम पंचायत अधिकारी के  गांव में न आने की बात भी की । निरीक्षण के समय जिला विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी,उपमुख्य चिकित्साधिकारी डाक्टर कुलदीप कुमार,  खंडविकास अधिकारी प्रदीप सक्सेना, बीएसए जेपी राजपूत, क्षेत्रीय युवा कल्याणधिकारी हरिश्चन्द्र तिवारी,  सहायक अभियन्ता विद्युत एके गौतम, सपानेता हरिकृष्ण  तिवारी एडवोकेट, गौरव तिवारी, ग्राम प्रधान आदर्श तिवारी एवं प्रबंधक संजय मिश्रा  प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed