फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Staff will do home quarantine after duty in isolation ward

आइसोलेशन वार्ड में डयूटी के बाद स्टाफ करेगा होम क्वारंटीन

Sat, 02 May 2020 08:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 08:18 PM IST
विज्ञापन
Staff will do home quarantine after duty in isolation ward
जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में ड्यूटी करने वाले डाक्टर एवं स्टाफ नए आदेश के तहत अब 14 दिन होम क्वारंटीन करेंगे।
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर ही 14 सदस्यीय टीम को क्वारंटीन किया जाएगा। आइसोलेशन वार्ड में 14-14 सदस्यीय दो टीमें 15-15 दिन तीन शिफ्टों में ड्यूटी करती हैं।
आदेश के तहत इन टीमों में कोई बदलाव भी नहीं किया जाएगा। पूर्व प्रशिक्षित टीम ही आइसोलेशन वार्ड में ड्यूटी करेगी। इसके बाद इन्हें 14 दिन का होम क्वारंटीन दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में 22 आइसोलेशन एवं 44 क्वारंटीन वार्ड हैं। आइसोलेशन वार्ड में एक टीम में 14 सदस्यीय स्वास्थ्य कर्मियों में तीन डाक्टर, तीन नर्स, दो फार्मासिस्ट, तीन वार्ड ब्वॉय, तीन स्वीपर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके अलावा जरूरत के अनुसार एक्स-रे टैक्निशियन एवं लैब टैक्निशियन उपलब्ध कराए जा सकते हैं। इस समय डा. वीके शाहू, डा. पीके गुप्ता, डा. पीयूष तिवारी की आइसोलेशन वार्ड में ड्यूटी कर रहे है।
सीएमएस डा. एसएस भदौरिया का कहना है कि आइसोलेशन में काम करने वाली टीमों को जो सुविधा मिल रही थी, उसे बरकरार रखा जाए, जिससे कि संक्रमण फैलने की आशंका न रहे। मरीज की जांच रिपोर्ट आने में तीन दिन लगते हैं।

ऐसी स्थिति में यदि कोई रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर संबंधित स्टाफ घर में या मोहल्ले में किस- किस के संपर्क में आया होगा का पता लगाना मुश्किल हो जाएगा। सीएमओ डा. एनएस तोमर का कहना है कि शासन से जो आदेश मिला उसे ही लागू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed