फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Staff nurses being treated with medicine and caress

दवा और दुलार केसाथ इलाज कर रहे स्टाफ नर्स

Tue, 11 May 2021 10:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
Staff nurses being treated with medicine and caress
इटावा। कोरोना महामारी में डॉक्टरों के साथ नर्सिंग स्टाफ में मरीजों की जिंदगी बचाने में दिनरात जुटा है। कोविड अस्पताल में स्टाफ नर्स प्रीति मिश्रा और भोलाराम दवाएं देने के साथ मरीज को दुलार (आत्मीय संवाद) देकर स्वस्थ कर रहे हैं। कोविड अस्पताल आने वाले मरीजों को दोनों स्टाफ नर्स इस बात का एहसास नहीं होने देते कि वह परिवार से अलग और अकेले हैं। इससे मरीज जल्द स्वस्थ हो जाते हैं। कोविड अस्पताल प्रभारी डा.अशोक कुमार जाटव ने दोनों नर्स के कार्यों की सराहना की।
विज्ञापन

स्टाफ नर्स प्रीति मिश्रा पांच साल से जिला अस्पताल में कार्यरत हैं। अब उनकी ड्यूटी कोविड वार्ड में लगाई गई है। प्रीती ने बताया कि कोविड वार्ड में ड्यूटी करने में उन्हें कोई भय नहीं है। परिवार के साथ स्टाफ के लोग भी मनोबल बढ़ाते हैं। प्रीती ने कहा कि कोविड वार्ड में काम करते समय मानसिक रूप से बिल्कुल नहीं डरीं। बस यहां ड्यूटी करने में सावधानी बरतने की जरूरत होती है। सावधानी से निडर होकर काम करने से ही हम खुद को बचाने के साथ मरीजों की जिंदगी बचा सकते हैं। मरीजों के साथ संवाद भी अच्छा रखना होता है।
विज्ञापन

स्टाफ नर्स भोलाराम ने कहा कि कोविड वार्ड में आने वाले ज्यादातर मरीज मानसिक रूप से खुद को अकेला महसूस करने लगते हैं। सबसे पहले उन्हें इस बात का एहसास दिलाता हूं कि अस्पताल का हर व्यक्ति उनका परिवार हैं, वह अकेले बिल्कुल नहीं हैं। मानसिक रूप से मजबूत होने पर संक्रमित जल्दी ठीक हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है नर्स दिवस
नर्सिंग प्रणाली की संस्थापक फ्लोरेंस नाईटिंगल के जन्मदिन 12 मई को नर्स दिवस के रूप में मनाया जाता है। अंतरराष्ट्रीय नर्स काउंसिल 1965 से नर्स दिवस मनाती आ रही है। हर वर्ष नर्स दिवस की थीम अलग- अलग होती है। वर्ष 2021 की थीम ‘एक आवाज नेतृत्व की ओर, भविष्य की स्वास्थ्य सेवा के लिए एक दृष्टिकोण’ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed